26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुलंदशहर रेप और गैंगरेप मामले में CO और दो इंस्पेक्टर पर हुई बड़ी कार्रवाई, पुलिस महकमे में खलबली

Highlights - एसएसपी संतोष कुमार ने जहांगीराबाद दुष्कर्म मामले में एक इंस्पेक्टर को किया लाइनहाजिर - अनूपशहर गैंगरेप मामले में सीओ और एक इंस्पेक्टर भी लाइनहाजिर - प्रियंका गांधी के निर्देश पर गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिली कांग्रेस की पांच सदस्यीय टीम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 18 Nov 2020, 11:07 AM IST

up-police.jpg

police

बुलंदशहर. पुलिस की लाख सख्ती के बाद भी उत्तर प्रदेश महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बुलंदशहर के अनूपशहर और जहांगीराबाद में हुई सामूहिक दुष्कर्म और दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर एसएसपी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए सीओ अनूपशहर और जहांगीराबाद के इंस्पेक्टर को लाइनहाजिर कर दिया है। बता दें कि अनूपशहर गैंगरेप पीड़िता ने सुसाइड कर लिया था। जबकि जहांगीराबाद में पीड़िता ने न्याय नहीं मिलने पर आत्मदाह कर लिया था। मंगलवार को दिल्‍ली के आरएमएल अस्‍पताल में पीड़िता ने दम तोड़ दिया। इस मामले की जांच एसपी देहात कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- 50 से ज्यादा मासूमों को बनाया निशाना, सीबीआई की पकड़ में आए इंजीनियर का खुलासा, 10 साल तक यह लालच देकर करता रहा घिनौना काम

दरअसल, अनूपशहर में 15 अक्टूबर को एलएलबी की एक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था। पीड़िता ने 24 अक्टूबर को इस मामले में केस दर्ज कराया था, लेकिन पुलिस फरार आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का भी आरोप लगाया था। इसी बीच आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने 16 नवंबर को फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था। छात्रा ने सुसाइड नोट में पुलिस पर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करने के आरोप लगाए हैं।

वहीं, जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में एक युवती से दुष्कर्म मामले में न्याय नहीं मिलने पर उसने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली थी। बताया जा रहा है कि आरोपी के परिजन पीड़िता के परिजनों पर समझौते का दबाव बना रहे थे, जिससे चलते युवती ने सुसाइड कर लिया। गंभीर रूप से झुलसने के बाद पीड़िता को दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया। बता दें किस दुष्कर्म की घटना को 15 अगस्त को अंजाम दिया गया था।

एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने सख्त रुख अपनाते हुए सीओ अनूपशहर अतुल चौबे और इंस्पेक्टर सुभाष सिंह को लाइनहाजिर कर दिया है। वहीं, जहांगाीरा बाद दुष्कर्म मामले में एसएसपी ने थाना जहांगीराबाद के इंस्पेक्टर विवेक शर्मा को लाइनहाजिर कर दिया है। एसएसपी ने बताया कि दोनों ही मामलों में एसपी देहात को 24 घंटे में जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। दोनों मामलों में गंभीरता से जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कांग्रेस की टीम ने 20 लाख के मुआवजे की मांग

अनूपशहर सामूहिक दुष्कर्म मामले में मंगलवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के निर्देश पर 5 सदस्यीय टीम पीड़िता के घर पहुंची। कांग्रेस की टीम ने योगी सरकार से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को 20 लाख का मुआवजा देने की मांग की।

यह भी पढ़ें- एंटी रोमियो स्क्वायड प्रभारी महिला दरोगा ने कोतवाल पर लगाए शोषण के आरोप, वीडियो वायरल

बड़ी खबरें

View All

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग