
बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भले ही दावा कर रहे हों कि प्रदेश में 90 प्रतिशत गुंडों का सफाया हो चुका, जो 10 प्रतिशत बचे हैं, उन्हें भी जल्द ही जेलों में भेज दिया जाएगा। लेकिन, जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। आए दिन कही न कही महिलाओं व युवतियों से बलात्कार, हत्या और लूट की वारदात की घटनाए सामने आती है। इसी कड़ी में शनिवार देर रात बुलंदशहर में ककोड़ क्षेत्र में डब्ल मर्डर को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने मौका-ए-वारदात से साक्ष्यों को कब्जे में लेकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। फिलहाल, पुलिस मृतकों की शिनाख्त के प्रयास कर रही हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा में गरीब महिलाओं को नहीं मिली एंट्री
बुलंदशहर के ककोड़ थाना क्षेत्र में इनायतपुर गांव के पास दो युवकों के शव नहर की पटरी पर पड़े हुए मिले। पुलिस की माने तो दोनों युवकों को कई गोलियां मारकर हत्या की गई है। हत्या करने के बाद आरोपी शवों को इनायतपुर नहर की पटरी पर फैंककर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक दोनों मृतक की उम्र करीब 28 से 30 साल हैं और दोनों ही अच्छे घर के रहने वाले लग रहे हैं। शवों की तलाश में पुलिस को मृतक की जेब से एक डायरी भी मिली हैं और पिस्टल की मैगजीन भी बरामद हुई है। फिलहाल, पुलिस मृतक की जेब से मिली डायरी के आधार पर शिनाख्त का प्रयास कर रही है।
सहारनपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से पहले दिखा ऐसा नजारा, देखें तस्वीरें
इनायतपुर गांव के लोगों की माने तो शनिवार की देर रात गोलियां चलने की आवाज आई थी। लेकिन, लोगों ने प्रत्याशियों के यहां होने वाली पटाखों की आवाज समझकर ध्यान नहीं दिया। जब सुबह लोग नहर के पास गए तो वहां दो युवक के शव पड़े थे। दोनों को करीब 7 से 8 गोलियां मारी गई थी। लोगों की सूचना के बाद मौके पर एसपी सिटी प्रवीन रंजन और ककोड़ थाने की पुलिस के साथ फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक विभाग की टीम ने घटना स्थल से साक्ष्यों को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसपी सिटी प्रवीन रंजन ने बताया कि नहर की पटटरी के किनारे दो युवकों के शव मिले हैं। प्रथम दृष्टिया ऐसा प्रतीत हो रहा हैं कि शुटआउट करके दोनों को यहां लाकर डाल दिया गया हो। मृतक नवयुवक हैं, देखने से अच्छे घर के रहने वाले प्रतीत हो रहे हैं। बताया कि दोनों शवों के शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। बताया कि शवों की पहचान होने के बाद जो भी सामने आएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
26 Nov 2017 04:09 pm
बड़ी खबरें
View Allबुलंदशहर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
