9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा स्थल पर गरीब महिलाओं को नहीं मिली एंट्री

कार्यक्रम स्थल के बाहर ही रोका गया महिलाओं को
2 min read
Google source verification
Saharanpur rally

सहारनपुर. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सहारनपुर में आयोजित शंखनाद गर्जना रैली में जाने से कुछ महिलाओं को रोक दिया गया है। गर्जना रैली कार्यक्रम के बाहर सुरक्षाकर्मियों ने इन महिलाओं को रैली में नहीं आने दिया और कार्यक्रम स्थल के बाहर ही रोक कर वापस भेज दिया। गर्जना रैली में आने से रोके जाने के बाद इन महिलाओं ने कहा है कि वह सीएम को सुनने के लिए आई थीं, जिस तरह से उन्हें रोका गया, यह ठीक नहीं है।

पत्नी की हरकत पर पति बोला, तू रह ले दुनिया में, मैं चला, इसके बाद का नजारा देख सभी रह गए सन्न
यह है मामला
दरअसल, महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से धरना स्थल पर धरना दे रही हैं। इनकी मुख्य मांग है कि इन्हें स्थाई किया जाए और वेतन वृद्धि की जाए। अपनी बात सीएम तक पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सहारनपुर के गांधी पार्क मैदान में शंखनाद गर्जना रैली में शामिल होने के लिए ये महिलाएं रैली स्थल पहुंची थी। लेकिन, सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बाहर ही रोक दिया, उन्हें सभा स्थल तक भी नहीं जाने दिया गया। इन महिलाओं को सुरक्षा के लिहाज से रोका गया। सूत्रों के मुताबिक पुलिस प्रशासन को इस बात की आसंका थी कि मिहला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री की सभा के दौरान विरोध करने का प्रयास कर सकती हैं। इसी कारण महिलाओं को रोक दिया गया।

भजपा की जनसभा में CM योगी की तस्वीर लिए इस तरह दिखी बुर्के में औरतें, जानिए कौन हैं यह महिलाएं

मंच से की गई घोषणा
शंखनाद गर्जना रैली के मंच से भी एक भाजपा कार्यकर्ता ने कहा कि रैली में आने से कुछ महिलाओं को रोका जा रहा है । भाजपा के पदाधिकारी ने जब सार्वजनिक रूप से यह बात माइक से कही तो उन्हें रोक दिया गया और हिदायत दी गई कि पूरे प्रोग्राम के दौरान वह अब माइक पर नहीं बोलेंगे।

यूपी में पुलिस भी नहीं सुरक्षित, बजरंग दल के गुंडों ने थाने घुसकर किया ऐसा हाल, देखे तस्वीरें

बड़ी खबरें

View All

सहारनपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग