
मेरठ. रोहटा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध हालत में फंदे पर लटका मिला। युवक के भाई का कहना है कि उसने खुदकुशी की है। पुलिस मामले की सभी ऐंगल से जांच कर रही है। सलापुर निवासी 30 वर्षीय सौरभ की शादी करीब आठ वर्ष पूर्व बागपत के चोरमऊ निवासी मिंटो रानी से हुई थी। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व सौरभ से विवाद के चलते मिंटो अपने चार वर्षीय पुत्र कार्तिक और नवजात बच्ची कार्तिका को लेकर अपने मायके चली गई थी। इसके बाद से वह मायके में रह रही है और उसका सौरभ से अदालत में केस चल रहा था।
सौरभ के छोटे भाई शेखर के अनुसार, सौरभ शराब का आदि था। इन दिनों उनकी मां मिथलेश और परिवार के सभी लोग गाजियाबाद में एक समारोह में शामिल होने गए हैं। शेखर ने बताया कि शुक्रवार की रात सौरभ ने जमकर शराब पी। उसके बाद उसने अपनी पत्नी मिंटो रानी से मोबाइल पर बात की और उसे वापस आने के लिए बोला। उसकी पत्नी से ही मोबाइल पर लड़ाई हुई, जिस पर उसने अपनी पत्नी से कहा ले तू रह ले दुनिया में मैं जा रहा हूं। भाई शेखर ने सोचा वैसे ही वड़ाई हुई और उसने गुस्से में कह दिया, लेकिन जब सुबह शेखर पशुओं को चारा देने घेर में गया तो सौरभ का कमरा खुला देख वह भीतर पहुंचा। कमरे के भीतर पंखे से सौरभ का शव शॉल से फंदे पर लटका देख उसकी चीख निकल गई, जिसके बाद सौरभ के शव को फंदे से उतारा गया।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एसएसआई अनंगपाल ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि मामला संदिग्ध है। इसलिए सभी ऐंगल से जांच की जा रही है।
Published on:
19 Nov 2017 06:05 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
