30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जल्द शुरू होगा कोवाक्सिन का उत्पादन, अधिकारियों ने कंपनी को दिए ये निर्देश

कंपनी के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि दिसंबर तक लैब का निर्माण पूरा कर जनवरी में वैक्सीन उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 11 Sep 2021, 3:54 PM IST

covaxin.jpg

बुलंदशहर. इन दिनों भारत सरकार द्वारा वैक्सीनशन पर अधिक जोर दिया जा रहा है। लगातार देश में वैक्सीन लगवाने वाले लोगों की संख्या बढ़ती दिखाई दे रही है। जिसके चलते कभी-कभी वैक्सीन की कमी नजर आती है। जिसके चलते अब यूपी के बुलंदशहर जनपद के चोला स्थित बिबकोल कंपनी में लैब का निर्माण किया जा रहा है। जो लगभग दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। इसके साथ ही जनवरी 2022 में लैब में कोवाक्सिन का उत्पादन भी शुरू हो जाएगा। कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि लैब के निर्माण को जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। साथ ही चेयरमैन डॉ. वाईके गुप्ता और एमडी सीपी गोयल ने निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें : Noida Airport: शिलान्यास के साथ ही अपनी शक्ल लेने लगेगा नोएडा एयरपोर्ट, 2023-2024 में शुरू हो जाएगा हवाई सफर

बहुत ही खतरनाक है तीसरी लहर

बता दें कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। इसकी तीसरी लहर बहुत ही खतरनाक है जिसका असर बच्चों पर ज्यादा देखने को मिलेगा। इसी को देखते हुए सरकार द्वारा ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन लगवाने की कोशिश की जा रही है। जानकारी के लिए बता दे कि केंद्र सरकार के सहयोग से भारत बायोटेक कंपनी ने कोवाक्सिन का उत्पादन शुरू किया था।

लैब के लिए सरकार ने जारी किया ये बजट

वैक्सीन का उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार ने चोला क्षेत्र स्थित बिबकोल कंपनी में वैक्सीन के उत्पादन के इंतजाम करने के निर्देश दिए थे। इसके लिए पहले तो सरकार ने करीब 30 करोड़ का बजट जारी किया था। इसके बाद लैब निर्माण समेत अन्य जरूरी सुविधाओं के लिए कुल 130 करोड़ का एस्टीमेट तैयार किया गया। अब तक सरकार ने करीब 100 करोड़ का बजट जारी करते हुए जल्द से जल्द लैब निर्माण के आदेश दिए हैं।

दिसंबर तक होगा लैब का निर्माण पूरा

इसके साथ ही कंपनी के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि दिसंबर तक लैब का निर्माण पूरा कर जनवरी में वैक्सीन उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि अभी देश में कोरोना के मरीजों की संख्या में वृद्धि नहीं देखी जा रही है। लेकिन जल्द ही तीसरी लहर आने की संभावना नजर आ रही है। इसी को देखते हुए उच्चाधिकारियों ने भी जनवरी तक वैक्सीन उत्पादन के निर्देश दिए हैं।

BY: KP Tripathi

यह भी पढ़ें : किसान आंदोलन को लेकर पश्चिमी यूपी में अलर्ट, खुफिया रिपोर्ट के बाद सक्रिय हुई पुलिस