30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसान आंदोलन को लेकर पश्चिमी यूपी में अलर्ट, खुफिया रिपोर्ट के बाद सक्रिय हुई पुलिस

किसान आंदोलन को लेकर एडीजी मेरठ राजीव सभरवाल ने जोन के सभी जिला पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 11 Sep 2021, 3:13 PM IST

muzaffarnagar_police.jpg

मेरठ. हरियाणा के करनाल में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर पश्चिमी यूपी में अलर्ट जारी किया गया है। खुफिया रिपोर्ट के बाद जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी सक्रिय हुए हैं। किसान आंदोलन से जुड़े सभी किसान नेताओं पर नजर रखी जा रही है। वहीं थाना स्तर पर ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए है।

यह भी पढ़ें : Viral Fever In UP: वायरल और डेंगू का नहीं रुक रहा प्रकोप, गांव में फैलना शुरू हुआ बुखार

अलर्ट पर रहें कप्तान

किसान आंदोलन को लेकर एडीजी मेरठ राजीव सभरवाल ने जोन के सभी जिला पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए है। करनाल में आंदोलन लंबा खींचने की स्थिति में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान भी वहां के लिए रवाना हो सकते हैं। करनाल के आंदोलन के समर्थन में मेरठ सहित पश्चिमी यूपी के किसान स्थानीय स्तर पर भी धरना-प्रदर्शन कर सकते हैं। पुलिस-प्रशासन किसान नेताओं से बातचीत कर रहा है। एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल ने बताया कि जोन के सभी जिलों के कप्तानों को निर्देश दिए हैं कि वह अलर्ट रहें।

किसानों के बारे में जानकारी ले रहा है खुफिया विभाग

हरियाणा में चल रहे किसान आंदोलन का असर पश्चिमी यूपी के जनपदों में दिखाई दे सकता है। खुफिया विभाग के इनपुट के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। मेरठ और सहारनपुर मंडल में किसान थानों या अन्य पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर सकते हैं। इसको लेकर पुलिस ने स्थानीय किसान नेताओं, किसानों से संपर्क किया। समन्वय बनाने का प्रयास किया जा रहा है। हरियाणा की सीमा से लगे सहारनपुर, शामली, बागपत, गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर के जिलों के किसानों पर पुलिस का फोकस है। उनकी निगरानी भी बढ़ाई है। खुफिया विभाग किसानों के बारे में जानकारी ले रहा है।

किसान की हर गतिविधियों पर पुलिस की नजर

करनाल में किसान आंदोलन को लेकर मेरठ जोन के कई जिलों में किसान गोपनीय बैठक कर रहे हैं। बैठक में शामिल किसानों से पुलिस संपर्क कर रही, ताकि किसानों की अगली रणनीति पर निगरानी बढ़ाई जा सके। एसएसपी मेरठ प्रभाकर चौधरी ने बताया है कि पुलिस निगरानी कर रही है।

BY: KP Tripathi

यह भी पढ़ें : Meerut-Delhi Expressway: मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर नहीं दौड़े सकेंगे ये वाहन, तैनात होंगे बाक्सर

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग