30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Viral Fever In UP: वायरल और डेंगू का नहीं रुक रहा प्रकोप, गांव में फैलना शुरू हुआ बुखार

सीएमओ डॉक्टर अखिलेश मोहन भी डेंगू व अन्य रोगियों की संख्या बढ़ने से रोकने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में विशेष अभियान के तहत ग्रामीणों का हाल ले रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 11 Sep 2021, 2:58 PM IST

dengu.jpeg

मेरठ. स्वास्थ्य विभाग की लाख कोशिश के बाद भी अभी तक वायरल और डेंगू का प्रकोप जिले से कम नहीं हो रहा है। अब तो वायरल और डेंगू का प्रकोप गांव तक पहुंच चुका है। गांव में सरकार से लेकर स्वास्थ्य विभाग के अफसरों पूरी तरह फैल नजर आ रहे हैं। कुछ गांव तो ऐसे हैं जहां पर हर घर में कोई न कोई बीमार पड़ा हुआ है। कोई मेरठ में भर्ती है तो कोई सीएचसी में भर्ती होकर अपना इलाज करवा रहा है।

यह भी पढ़ें : Viral Fever In UP: बेकाबू हो रहा डेंगू का डंक, मरीजों का आंकडा 50 के पार

वायरल से दहशत का मंजर

कहने को तो जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीम उतरी हुई है। गांव में आशा घर-घर जाकर दस्तक दे रही हैं और बीमारों की सूची बना रही हैं। लेकिन दौराला और मवाना क्षेत्र के गांवों का बुरा हाल है। इन क्षेत्रों के गांवों में अभी तक कोई जिम्मेदार नहीं पहुंचा है। वायरल से दहशत का मंजर है। गांवों में झोलाछापों ने अपना डेरा और भरोसा जमा लिया है। कुछ तो घर में ही झोलाछापों से इलाज करा रहे हैं। गांव के कुछ बच्चों का इलाज पीएचसी में चल रहा है। कुछ ग्रामीण अपने बीमार परिजनों का इलाज प्राइवेट अस्पताल में करा रहे हैं। क्षेत्र के दर्जनों मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। गांव के अधिकांश बीमारों का इलाज झोलाछाप के सहारे है।

ग्रामीओं का आरोप, कम नहीं हो रहा मच्छरों का प्रकोप

ग्रामीणों का कहना है कि नालियों में न जाने कौन सी दवाई डाल रहे हैं, इससे कोई असर नहीं दिखाई दे रहा है। गांव में मच्छरों का प्रकोप भी कम नहीं हो रहा है। गंदगी बीमारी का सबसे बड़ा कारण है। वहीं बीमारियों पर ब्रेक लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर बुखार समेत अन्य बीमारियों से ग्रसित मरीजों की खोज का दावा कर रही है। मेरठ में 1332 टीमें जांच के लिए उतरी हुई हैं।

मरीजों की सभी प्रकार की जांच की जा रही है- डॉक्टर अशोक तालियान

मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉक्टर अशोक तालियान ने बताया कि वायरल से पीड़ित मरीजों की सभी प्रकार की जांच की जा रही है। जिनको पिछले कई सप्ताह से खांसी आ रही है ऐसे मरीजों की टीबी की जांच की जा सकती है। उन्होंने बताया कि सर्वे में मिल रहे मरीजों की डेंगू, मलेरिया, टीबी आदि जांचें कराई जाएंगी।

गांवों की स्थिति जांचने के लिए निकले सीडीओ शशांक चौधरी

वहीं सीएमओ डॉक्टर अखिलेश मोहन भी डेंगू व अन्य रोगियों की संख्या बढ़ने से रोकने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में विशेष अभियान के तहत ग्रामीणों का हाल ले रहे हैं। सीडीओ स्वयं जानी खुर्द ब्लॉक क्षेत्र के गांव कुराली पहुंचे और यहां चार डेंगू से पीड़ित ग्रामीणों का हाल जाना। ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू व अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ने को लेकर जिले के प्रभारी व ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को विशेष अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया था। इसलिए सीडीओ शशांक चौधरी गांवों की स्थिति जांचने के लिए निकले।

BY: KP Tripathi

यह भी पढ़ें : Meerut-Delhi Expressway: मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर नहीं दौड़े सकेंगे ये वाहन, तैनात होंगे बाक्सर

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग