दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक हैं और बाइक पर सवार होकर खानपुर इलाके की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही एक्शन में आयी बुलंदशहर की पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर चेंकिंग अभियान शुरू कर दिया। तभी बाइक सवार दो बदमाश गुजर रहे थे, पुलिस ने जब इन्हें रूकने को कहा तो बदमाश अचानक पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। जिसके बाद पुलिस और बदमाशों के बीच खानपुर के मानिया टिकरी चौराहे के पास करीब एक घंटे मुठभेड़ हुई। फायरिंग के दौरान पुलिस ने 25 हज़ार के इनामी बदमाश सोनू को घायल कर दिया जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। हालाकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।