बुलंदशहर. शिकारपुर में रहने वाले 58 साल के डॉक्टर की कोरना संक्रमण से मौत होने के बाद जिला प्रशासन हाईअलर्ट पर है । जिला प्रशासन ने जहां डॉक्टर के क्लीनिक और घर के आसपास के एरिया को हॉटस्पॉट घोषित करने के बाद खुद जाकर इलाके में सभी घरों और दुकानों में केमिकल का छिड़काव कराकर सैनिटाइज कराना शुरू कर दिया है। वहीं, बुलंदशहर के संस्कार हॉस्पिटल को भी सील कर दिया गया है। हॉस्पिटल से जुड़े 17 कर्मचारियों और डॉक्टर के परिजनों को होम क्वॉरेन्टीन में रखा गया है। प्रशासन मृतक डॉक्टर के कांटेक्ट पर्सनों की तलाश शरू कर दी है, ताकि इस चैन को तोड़ा जा सके।