यह भी पढ़ें: बिना प्रधानमंत्री के आह्वान के ही लोगों ने शुरू कर दिया पुलिस के सम्मान में यह अभियान, खूब हो रही है चर्चा
थाना सिविल लाइंस से 3 किलोमीटर दूर पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने गवर्नमेंट प्रेस स्थित कॉलोनी में सभी लोग एक किराए के मकान में एक साथ रहते हैं। यहीं पर रह कर अपनी रोजी-रोटी कमाते थे, लेकिन पिछले दिनों जब लॉकडाउन हुआ तो उनकी रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया। अब वे न तो घर से बाहर निकल पा रहे हैं और न ही उनका प्रोडक्ट्स बिक नहीं रहा है। ऐसी स्थिति में जो पैसा और राशन उनके पास था, वह सब खर्च हो गया, जिसकी वजह से उन्हें राशन की किल्लत हो गई, इसके बाद उन लोगों ने सामाजिक संगठन और जिला प्रशासन से मदद मांगी। इसके बाद वीर खालसा दल की टीम ने युवाओं के रूम पर 40 किलो चावल, 30 किलो आटा, 10 किलो प्याज, नमक, रिफाइंड तेल आदि उपलब्ध कराई हैं। बिहार के भागलपुर निवासी युवाओं ने प्रशासन के इस पहल की जमकर तारीफ की। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ के गढ़ में रहने वाले 33 युवाओं ने भी वीर खालसा दल का धन्यवाद करते हुए कहा कि इन्होंने यहां आकर हमारी समस्या को गम्भीरता से लिया। हमारे लिए खाने-पीने की समग्री उपलब्ध करा दी है।