बुलंदशहर की कोतवाली खुर्जा के मोहल्ला शैखपैन में भोर के समय ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे घर से नमाज पढ़ने निकले एक बुजुर्ग पर कुछ बदमाशों ने तड़ातड़ गोलियां बरसा कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या की इस वारदात के बाद से ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। बताया जा रहा है कि हत्या की इस घटना को अंजाम किसी पुरानी रंजिश को लेकर दिया गया है। जैसे ही बुजुर्ग नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद पहुंचा तभी वहां मस्जिद परिसर में ही बदमाशों ने गोलियां बरसा कर उसकी हत्या कर दी। सूचना फौरन पुलिस को दी गई। जिसपर डीएम चंद्र प्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार मय टीम घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए जांच शुरू कर दी।