जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग किसान थाना मोदीनगर क्षेत्र के सीकरी गांव का रहने वाला है। बताया जाता है कि बुजुर्ग किसान की कुछ समय पहले गांव के कुछ लोगों से कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि वह लोग बेहद दबंग किस्म के हैं और उन्होंने बुजुर्ग किसान को सबक सिखाते हुए घरवालों को पीटे जाने की चेतावनी भी दी थी। पीड़ित का आरोप है कि इसकी जानकारी उन्होंने स्थानीय पुलिस को पहले ही दे दी थी कि उनके साथ किसी तरह की कभी भी कोई घटना घट सकती है। क्योंकि कुछ दबंग लोग उन्हें लगातार धमकी दे रहे हैं। लेकिन बुजुर्ग की तरफ से दी गई सूचना पर भी पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया और उसका नतीजा यह निकला कि जब बुजुर्ग किसान गुरुवार देर शाम साइकिल से अपने घर की तरफ जा रहा था। तभी वहां पहले से ही दबंग घात लगाए खड़े थे। इसी दौरान 4 से 5 लोगों ने बुजुर्गों को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की।