हालांकि प्रदेश में वन ट्रिलियन इकॉनामी का लक्ष्य तय करने की कमान संभाल रहे नियोजन सचिव आलोक कुमार के मुताबिक, जल्द ही इस बोयोटेक पार्क को नए रूप की तरह फिर से विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पार्क में नई सुविधाओं जैसे रिसर्च के लिए आधुनिक लैब या फिर पशुओं पर नई वैक्सीन आदि की रिसर्च के लिए जानवरों की उपलब्धता आदि पर काम किया जा रहा है। इसके लिए केंद्र सरकार से 10 करोड़ रुपए की मांग की गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रदेश सरकार की इस पहल से यहां करीब 1000 युवाओं को रोजगार के साधन प्राप्त हो सकेंगे।