26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गनप्वाइंट पर व्यापारी से ढाई लाख की लूट का खुलासा, ऐसे पकड़ा गया मास्टरमाइंड, देखें वीडियो-

बुलंदशहर में घी और रिफाइंड के व्यापारी से तमंचे के बल पर ढाई लाख लूट मामले में मास्टरमाइंड गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 17 Nov 2018, 11:55 AM IST

bulandshahr

गनप्वाइंट पर व्यापारी से ढाई लाख की लूट का खुलासा, ऐसे पकड़ा गया मास्टरमाइंड, देखें वीडियो-

बुलंदशहर. यूपी में एक के बाद एक एनकाउंटर होने के बाद भी अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला बुलंदशहर के कोतवाली नगर इलाके के पॉश एरिया डीएम कॉलोनी रोड का है। जहां बीते 12 नवंबर को दिनदहाड़े एक व्यापारी से तमंचे के बल पर ढाई लाख रुपये की लूट की वारदात को 3 बाइक सवार बदमाशों अंजाम दिया था, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने लूट की इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए इस घटना के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, पुलिस का दावा है कि फरार दोनों आरोपियों भी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ कर रही है।

भाजपा के 2 तेजतर्रार विधायकों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, कभी हो सकती है गिरफ्तारी

बता दें बुलंदशहर में घी और रिफाइंड के व्यापारी से इसी सप्ताह 12 नवंबर को तमंचे के बल पर बैंक के बाहर से ढाई लाख रुपए की लूटकर तीन अज्ञात बाइक सवार बदमाश फरार हो गए थे। बुलंदशहर पुलिस ने तमाम साक्ष्यों के आधार पर एक मुख्य आरोपी आरिफ को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि आरिफ के दो अन्य साथी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पकड़े गए युवक राकेश पुत्र छेद की शिनाख्त शहर के अंबा कॉलोनी के रहने वाले के रूप में हुई है। इस मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि उक्त युवक सीसीटीवी फुटेज में भी दिखाई दे रहा है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ही आरिफ की पहचान की गई। पुलिस को मिली सूचना पर मुख्य आरोपी आरिफ को कोतवाली नगर क्षेत्र के नुमाईश ग्राउंड से पकड़ा गया है। पकड़े गए आरोपी से लूटी गई रकम में से तीस हजार रुपये पुलिस ने बरामद भी किए हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर बाकी फरार दोनों साथियों को भी जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

पति ने कहा- पत्नी के हत्यारोपियों पर एक्शन नहीं लिया तो आत्महत्या कर लूंगा, सीओ बोले- कर लो, कोई दिक्कत नहीं, ऑडियो वायरल-

बड़ी खबरें

View All

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग