19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bulandshahr में Coronavirus का पहला केस आया सामने, नोएडा की कंपनी में करता है काम

Highlights: -गांव वीरखेड़ा निवासी एक युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है -स्वास्थ्य विभाग द्वारा तत्काल प्रभाव से उसे सीएचसी खुर्जा में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया है -मरीज नोएडा की कंपनी में काम करता है
2 min read
Google source verification
coronavirus_1_5871964_835x547-m_5942871_835x547-m_2.jpg

70 people in direct contact with BSF Subedar, vegetable market closed

बुलंदशहर। कोरोना वायरस ने देश के कई राज्यों को अपनी चपेट में ले लिया है। जिसके चलते केंद्र सरकार द्वारा देशभर में 21 दिन का लॉकडाउन भी घोषित किया गया है। बावजूद इसके आए दिन कोरोना के केस बढ़ते ही जा रहे हैं। इस बीच बुलंदशहर में भी कोरोना का पहला केस रविवार को सामने आया है। जहां एक युवक में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।

यह भी पढ़ें : गुजरात से मजदूरों और छात्रों को भरकर आ रहा ट्रक रामपुर में पलटा, लोगों की हो गई ऐसी हालत

दरअसल, गांव वीरखेड़ा निवासी एक युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है। जिसे स्वास्थ्य विभाग द्वारा तत्काल प्रभाव से सीएचसी खुर्जा में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया है। इसके साथ ही मरीज के परिवार के 8 सदस्यों को भी इंस्टिट्यूशनल क्वारंटाइन खुर्जा में भेजा गया है, जहां वह निगरानी में रहेंगे।

यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस से 13 अप्रैल तक ज्यादा खतरा, सूर्य के अपनी राशि के नक्षत्र में गोचर पर मिलेगी उपलब्धि

सीएमओ के मुताबिक वीरखेड़ा ग्राम में रहने वाले युवक जिस युवक में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है वह नोएडा में स्थित सीजफायर कंपनी में काम करता है। यहां वह अपने परिवार के साथ रहता है। उधर, मरीज में कोरोना की पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन द्वार उसके घर के चारों तरफ के 3 किलोमीटर के क्षेत्र को सील कर सैनिटाइज कराने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें : फैक्ट्रियां बंद होने के बाद रेलवे ट्रैक पर चलते हुए अपने गांव पहुंच रहे लोग

गौरतलब है कि नोएडा स्थित सीजफायर कंपनी पर गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन द्वारा कोरोना संक्रमण फैलाने के आरोप में केस दर्ज कराया है। कारण, इस कंपनी के डायरेक्टर और एक ब्रिटेन से आए अधिकारी से गौतमबुद्ध नगर जिले के 14 लोगों में संक्रमण फैलने का आरोप है। वहीं अब इसी कंपनी में काम करने वाले बुलंदशहर के युवक में भी कोरोना की पुष्टि हुई है।

बड़ी खबरें

View All

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग