26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दरिंदा 5 साल की बच्ची से कर रहा था मुंह काला, लोगों ने रंगे हाथ पकड़कर की धुनाई

बुलंदशहर में पांच साल की बच्ची के साथ दरिंदे ने किया रेप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 19 Sep 2018, 5:37 PM IST

Rape with minor

दरिंदा 5 साल की बच्ची से कर रहा था मुंह काला, जब लोगों ने सुनी बच्ची की चींख तो किया ये काम

बुलंदशहर. योगी सरकार भले ही महिला सुरक्षा के नाम पर सत्ता में आई हो, लेकिन भाजपा शासन में महिला तो दूर बच्चियां भी सुरक्षित नहीं है। हालात ये है कि योगी राज में कहीं बच्चियों को रेप कर हत्या कर दी जाती है और कहीं गैंगरेप की घटना सामने आ रही है। ताजा मामला यूपी के बुलन्दशहर का है। यहां 5 साल की मासूम बच्ची को 18 साल के युवक ने अपनी हवस का शिकार बना डाला। मासूम बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। वहीं, इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर बलात्कार के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ेंः नोएडा घूमने आई किशोरी के साथ हैवान मौसा चार दिनों तक करता रहा दुष्कर्म,जब हुआ खुलासा तो...

ये मामला बुलन्दशहर के अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र का है। यहां पुलिस की गिरफ्त में आया शख्स यतेन्द्र पर पड़ोस में ही रहने वाली 5 साल की इस मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाने का आरोप लगा है। दरअसल, मंगलवार की रात को ये मासूम बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी यतेन्द्र इस बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने गोद में उठाकर अपने घर ले गया और बच्ची के साथ रेप की वारदात को अंजाम दे डाला। आरोप है कि बच्ची की चीख पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और बच्ची के कपड़े देख दंग रह गए। इसके बाद लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसकी धुनाई कर दी। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें- योगी के उत्तम प्रदेश में मनचला कर रहा था ऐसा काम, नजर पड़ते ही महिला ने चप्पल से कर दिया ये हाल

वहीं, पीड़ित के चाचा ने बताया कि बच्ची को पड़ोस का लड़का उठा कर ले गया और अपने घर में ले जाकर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम देने लगा। जब बच्ची की रोकने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने उसे सूचना दी तो मौके पर पहुंचकर बच्ची को डॉक्टर के पास लेकर गए और उसके बाद पुलिस को सूचना दी पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। SP देहात रहीस अख्तर ने बताया कि मामले को संज्ञान में लेते हुए तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी करके जेल भेजा जा रहा है। इस मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही मासूम को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

यह बी पढ़ें- एक भाई ने रखी राखी की लाज तो मिला ऐसा फल कि देखने वाले भी कांप उठे

पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दरिदे को तो गिरफ्तार कर लिया है। मगर सवाल ये है कि आखिर दरिंदों की दरिंदगी से कैसे बेटियों को कैसे बचाया जाए। दरअसल,योगीराज में बुलंदशहर में मासूम बेटियां बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं ह। पिछले एक हफ्ते में एक मासूम की रेप के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद पिर एक 5 साल की मासूम के साथ रेप की घटना सामने आई है। इन वारदातों को देखकर ऐसा लगता है कि अपराधियों में पुलिस का खौफ बिल्कुल भी दिखाई नहीं दे रहा है। इसी के चलते लगातार रेप और गैंगरेप की घटना दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में योगी सरकार ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। बुलंदशहर में 15 दिन में 4 से ज्यादा रेप के मुकदमे सामने आ चुके हैं। इन में नाबालिक बच्चियों के साथ रेप के मामले भी सामने आए हैं।

बड़ी खबरें

View All

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग