1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम विभाग की भविष्यवाणीः कभी भी हो सकता है आंधी तूफ़ान का तांडव

बुलंदशहर में हुई ओलावृष्टिः बारिश से मथुरा में 2 और आगरा में 1 की मौत, 3 बच्चे घायल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 10 May 2018, 3:41 PM IST

Storm

बुलंदशहर. तीन दिन से आ रहे लगातार आंधी तूफान की सूचना पर पूरे भारत के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में हाई अलर्ट कर दिया गया था। बुलंदशहर में तीन दिन से रोज़ आंधी और तेज़ हवाएं चल रही है। बुलंदशहर में बुधवार को भी तेज़ आंधी के साथ-साथ ज़ोरदार बारिश और ओले पड़े। बारिश और ओले पड़ने से लोगों को जहां गर्मी से राहत मिली। वहीं, जिन किसानों के गेंहू की फसल अब भी खेतों में लगे हुए हैं, उन किसानों को इस आंधी और बारिश से उनकी फसल बर्बाद हो गई। बुलंदशहर में बुधवार सुबह से मौसम में धुंध थी और रुक-रुककर मौसम साफ़ होकर धुप निकल आती थी। लगभग साढ़े चार बजे आसामान में घटा छा गई और कुछ स्थानों पर तेज़ बारिश के साथ ओले भी गिरे। मौसम विभाग के मुताबिक 13 मई तक हवाएं तूफान का रूप ले सकती हैं। विभाग के अलर्ट के अनुसार 11और 12 मई को एक बार फिर 2 मई जैसा हाल हो सकता है। बताया गया है कि आसमान फिर वैसा ही संयोग बन रहा है, जब हवाएं बेकाबू रफ्तार से चलेंगी। बारिश और आंधी उत्तर भारत के बड़े इलाके पर अटैक करेगी।

यह भी पढ़ेंः कैराना-नूरपुर उपचुनाव को लेकर कांग्रेस के इन नेताओं ने कह दी ऐसी बात कि भाजपा नेताओं की उड़ी नींद

इस बीच बुधवार को मथुरा में आंधी-तूफान और बारिश से 2 लोगों की मौत हो गई है तो आगरा में बुधवार की शाम को आंधी की वजह से पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि दीवार गिरने से तीन बच्चे घायल हो गये। बच्चों को मामूली चोटें आयीं है। इन सभी बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी है। दिल्ली से सटे हरियाणा के रोहतक और हिसार में जमकर ओले पड़े। वहीं दिल्ली-एनसीआर में भी दिन में अंधेरा छा गया और तेज हवाएं चलीं। मौसम विभाग ने तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। दरअसल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत भारत के उत्तरी हिस्से में जिस तरह से हर घंटे मौसम बदल रहा है, उस किसी बड़े खतरे के इशारे के तौर पर देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने 100 घंटे तक 23 राज्यों पर संकट के बादल देखते हुए अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ेंः नोएडा और NCR में उबर की एयर टैक्सी से सड़क जाम से मिलगी निजात, किराया भी होगा सामान्य

गौरतलब है कि इससे पहले 2 मई को राजस्थान से लेकर उत्तर प्रदेश तक धूल भरी आंधी और तेज हवाएं ने गांव और शहर की सूरत बिगाड़ दी थी। तूफान जनित हादसों में 100 से ज्यादा लोगों की जान चली गई।

यह भी पढ़ेंः कैराना उपचुनाव से पहले भाजपा नेता के बेटे की इस करतूत ने मोदी-योगी सरकार की कराई फजीहत

कहां क्या हुआ

बुधवार को असम में तेज तूफान और बारिश के चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, 11 लोग घायल हो गए।

उत्तर प्रदेश के मथुरा में तेज तूफान की वजह से पेड़ गिरने से दो लोगों की जान चली गई।

उत्तर प्रदेश के आगरा में तेज तूफान आने से पेड़ गिरने से एक शख्स की मौत हो गई, जबिक 3 बच्चे घायल हो गए।

पश्चिमी दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बूंदा-बांदी शुरू हुई।

हरियाणा के झज्जर जिले मे हल्की हवाओं के साथ भारी बारिश शुरू हुई। कई इलाकों में ओले गिरने की भी खबरें हैं।