बुलंदशहर। सिकन्द्राबाद के जेवर रोड स्तिथ आशा ट्रेडर्स पर खाद्य सुरक्षा टीम ने उस समय छापा मार दिया, जब यहां तेल का बड़ा खेल चल रहा था। तेल के खेल से मतलब है कि खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा इस फैक्ट्री के लिए सरसों के तेल का लाइंसेंस जारी किया गया था, लेकिन जब खाद्य सुरक्षा टीम ने फैक्ट्री में छापा मारा तो यहां भारी मात्रा में रिफाइंड और तिल के तेल की भी पैकिंग कराई जा रही थी। इतना ही नहीं फैक्ट्री में काम करने वाले लोगों में एक नाबालिग भी यहां पैकिंग करता पाया गया। बुलंदशहर खाद्य सुरक्षा विभाग ने यह कार्रवाई एक शिकायत पर की।