1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपा से बगावत करने वाला ये बाहुबली नेता चुनाव से पहले फिर पार्टी में कर सकता है वापसी

सपा के बड़े नेता से मुलाकात कर पेश की दावेदारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 11 May 2018, 2:54 PM IST

bulandshahr news

बुलंदशहर।एमएलसी और राज्‍यसभा चुनाव में क्राॅस वोटिंग कर समाजवादी पार्टी से बगावत के बाद भाजपा में शामिल होने में जुटे बाहुबली नेता अब घर वापसी के प्रयास में जुट गये है। बाहुबली ने अपने भार्इ के साथ सपा के खिलाफ बगावत की थी। वोटिंग के दौरान उन्होंने भाजपा नेताआें का साथ दिया था।जिसके बाद इस बाहुबली नेता आैर उसके भार्इ को सपा से निकाल दिया गया था। इसके बाद दोनों नेता भाजपा नेताआें के साथ सांठगांठ कर भाजपा में शामिल होकर चुनाव लड़ने की दावेदारी में थे। लेकिन अब वह फिर से सपा में शामिल होने के प्रयास में जुट गये है। इसके लिए बाहुबली आैर उनके भार्इ ने प्राॅफेसर सपा राम गोपाल यादव से मुलाकात की। जिसके बाद माना जा रहा है। चुनाव से पहले ही वह सपा में वापसी कर सकते है।

यह भी पढ़ें-बड़ी खबर: अब सामने आया खून का घोटाला, जानिए कितने में बेचा जा रहा आपका ब्लड

ये है वो बाहुबली नेता सपा के राष्ट्रीय महासचिव से की मुलाकात

सूत्राें की माने तो ये बाहुबली नेता कोर्इ आैर नहीं बल्कि सपा में विधायक रहते हुए एमएलसी आैर राज्यसभा चुनाव और विधान परिषद के चुनावों में सपा व्हिप के विरोध में क्रॉस वोटिंग करने वाले गुड्डू पंडित और मुकेश शर्मा है। इन्हें पार्टी से निकाल दिया गया था। दोनों ने भाजपा के लिए वोटिंग की थी। उस समय बाहुबली भाजपा विधायक संगीत सोम के साथ देखे गए थे। इतना ही नहीं केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा के साथ भी उनकी नजदीकियां बढ़ी थीं। शासन द्वारा उनकी सुरक्षा वापस लेने के बाद केंद्र सरकार ने दोनों भाइयों को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी थी। हालांकि, भाजपा के लिए वोटिंग करने वाले दोनों भाइयों को पार्टी में एंट्री नहीं मिली। सपा से निकाले जाने के बाद दोनों भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन पार्टी ने उन्‍हें एंट्री तक नहीं करने दी। इतना ही नहीं उनकी वाई श्रेणी की सुरक्षा भी वापस ले ली गई थी। जिसके बाद गुड्डू पंडित ने रालोद ज्वाइन कर ली थी। वह रालोद के टिकट पर विधानसभा चुनाव में बुलंदशहर के सदर सीट से चुनाव लड़े, लेकिन उन्हें हार हाथ लगी।

यह भी पढ़ें-बेटी के साथ गंदा काम करता देख पिता ने युवक को दी रूह कंपा देने वाली एेसी सजा

मिलकर ठोकी इस सीट पर दावेदारी

वहीं सूत्राें की माने तो अब बाहुबली नेता गुड्डू पंडित आैर उनके भार्इ मुकेश शर्मा सपा में वापसी कर सकते है। इसके लिए उन्होंने हाल ही में सपा के राष्ट्रीय सचिव राम गोपाल से मुलाकात की। यहां उन्होंने अपनी भूल सुधारने की बात कहते हुए काम देने की बात कहीं। वहीं प्रोफेसर राम गोपाल ने भी गुड्डू पंडित पर तंज कसते हुए वजन कम करने के लिए कहा।इस दौरान बाहुबली नेता ने आने वाले लोकसभा चुनाव में अलिगढ़ सीट से टिकट की मांग भी कर डाली। इस लंबी मुलाकात के बाद वह वापस चले गये। वहीं प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने पार्टी के वेस्ट यूपी नेताआें ने उनकी रिपोर्ट मांगी। एेसे में दांवा किया जा रहा है कि जल्द ही ये दोनों नेता समाजवादी पार्टी में वापसी कर सकते है।