10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस हिंदूवादी संगठन ने पीएम मोदी से कर दी बड़ी मांग और लोकसभा चुनाव के लिए दी ये चेतावनी

हिंदूवादी नेता बोले नहीं किया यह काम तो होंगे गंभीर परिणाम

2 min read
Google source verification
PM Modi

PM Modi

बुलंदशहर। गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव में हार के बाद हाल ही में कैराना और नूरपर उपचुनाव में हुई भाजपा की हार के बाद पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब हर तरफ से भाजपा की ओर उंगली उठने लगी है और ये उंगली कोई और नहीं बल्कि विचार धारा के नाम पर उसका समर्थन करने वाले हिन्दू संगठन ही उठा रहे हैं। दरअसल रविवार को बुलंदशहर में हुई 'हिंदू ही आगे' संगठन की बैठक में पीएम मोदी से चुनाव के समय जारी किए गए घोषणा पत्र को पूरी तरह लागू करने की मांग की। हिंदूवादी संगठन की यह बैठक दीपक गर्ग की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बुलन्दशहर के विभाग सगठंन मंत्री चन्दन सिंह ने कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार को अब अपने घोषणा पत्र को पूर्णतया लागू करना चाहिए।

यह भी पढ़ें-आप को बड़ा झटका, इस नेता ने छोड़ा साथ, केजरीवाल के खिलाफ कह दी ये बड़ी बात, पार्टी में मचा हड़कंप

उपचुनावों में आये भाजपा विरोधी परिणामों से केन्द्र सरकार को कुछ सबक लेना चाहिए। यदि केंद्र सरकार ने जन हित में अपने वादे पूरे नहीं किए तो 2019 के आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। उन्होंने मांग की कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए संसद में सरकार कानून बनाए। साथ ही गौ हत्या देश में पूर्णतया प्रतिबंधित हो। कश्मीर में हिन्दुओं को पुनः स्थापित किया जाए। धारा 370 और 35अ हटाई जाएं।

यह भी पढ़ें-कमरे में अकेली थी महिला, अन्दर आया जेठ और ननद ने बंद कर दिया दरवाजा, उसके बाद...

किसानों को सभी फसल का डेढ़ गुना दाम मिले। हिन्दू मंदिरों को सरकार के अधिग्रहण से मुक्त किया जाए। बैठक में मंचासीन उपेंद्र राघव विभाग कार्याध्यक्ष, बैठक में श्याम नरायण कंसल, केवी राजकुमार , वीरेंद्र बंसल, राहुल राणा, ठाकुर सौरव राणा आदि लोग मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग