दरअसल, आरोप है कि बुलंदशहर के खुर्जा पुलिस ने गत 8 सितंबर को क्षेत्र के एक घर में दिनदहाड़े घुसकर 84 हज़ार रूपये की नकदी और दो बाइक लूटी। इसके साथ ही घर के एक युवक को भी पकड़कर ले गई। इसके बाद पुलिस ने युवक को एक मौहल्ले के ही अन्य लड़के साथ एक प्रेसवार्ता कर लुटेरा बना दिया और इनको रात में चेकिंग के दौरान पकड़ने का दावा किया। पुलिस द्वारा कहा गया था कि दोनों के पास से हथियार के साथ ही मादक पदार्थ भी बरामद किया। पुलिस ने पकडे गए अभियुक्तों से डेढ़ किलो ड्रग, दो देसी तमंचे, सहित 20 हजार नक़दी की भी बरामदगी दिखाई थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया। वहीं पकड़े गए युवकों के परिजनों ने जब कोर्ट का दरवाजा खटखटाया तो मामला कुछ और ही निकला और कोर्ट ने 12 पुलिसकर्मियों पर केज दर्ज करने के आदेश दे दिए।