5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उग्र युवकों ने कथित गोकशी के आरोप में दो युवकों को जानवरों की तरह पीटा, वीडियो वायरल

युवकों ने कथित गोकशी के नाम पर पीटने का लगाया आरोप पुलिस छेड़-छाड़ में मामला दर्ज करने की कह रही बात
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 4 Mar 2020, 9:02 PM IST

lynching2.png

बुलंदशहर. कोतवाली सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव जुनैदपुर के जंगल में गोकशी के शक में हिंदूवादी संगठन के लोगं ने दो मुस्लिम युवकों को पकड़कर जानवरों की तरह पिटाई का मामला सामने आया है। घटना सोमवार की बताई जा रही है। इस मामले में खास बात यह है कि आरोपियों ने ही घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। अब वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की बात कर रही है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली की हिंसा में गाजियाबाद के लोनी का एक और युवक चढ़ा भेंट

बताया जाता है कि बुलंदशर में सोमवार को सिकंदराबाद-खुर्जा रोड स्थित गांव जुनैदपुर और हदीमपुर के हिंदुवादी संगठन से जुड़े 6-7 युवकों ने एक वैगनआर कार को जंगल में घेरकर इसमें सवार मोहल्ला रिसालदारान निवासी उमर पुत्र, हाजी सईद और छासियाबाड़ा निवासी राहिब, पुत्र जहीर को पकड़ लिया। इसके बाद इन दोनों युवकों ने गंदी-गंदी गाली देने के साथ ही पिटाई शुरू कर दी। ये दोनों युवक अपनी सुरक्षा की फीख मांगते रहे, पर उन दोनों को ही जानवरों की तरह पीटा जाता रहा। इस घटना में पीड़ित दोनों ही युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने इन दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पिटने वाले युवकों का कहना है हम लोगों को गोकशी के शक में पीटा गया। उनका कहना था कि हम दोनों ही भैंस के लिए गाजर लाने गए थे। इसी दौरान उन्हें यह कहकर पकड़ लिया गया कि मुल्ला आ रहा है। वहीं, पुलिस इसे छेड़छाड़ का मामला बता रही है। पुलिस छेड़-छाड़ समेत अन्य मामलों में मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की बात कर रही है।

यह भी पढ़ें: प्रॉपर्टी कारोबार पर वर्चस्व के लिए प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की कोशिश के 3 आरोपी गिरफ्तार
गौरतलब है कि इससे पहले जब हापुड़ में कासिम नामक एक शख्स की कथित गोकशी के आरोप में पीट-पीटकर मार दिया गया था, तब भी पुलिस ने घटना को रोडरेज का रूप देने की कोशिश की थी। बाद में सुप्रीम कोर्ट में मामला जाने पर कथित गोकशी के बाद हत्या का केस बनाया गया था। इस पुरे मामले में ध्यान देने वाली बात ये है कि जहां पर इन दोनों युवकों की पिटाई की गई थी। उससे कुछ ही दूरी पर गोवंशों के पुराने अवशेष पड़े होने से लोग आक्रोशत दिख रहे हैं।