दरअसल, बुलंदशहर के थाना ककोड क्षेत्र में जेवर सिकन्द्राबाद रोड पर रात करीब 10:00 बजे गिरिराज सिंह अपनी फैमिली को लेकर सिकंदराबाद से जेवर की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान स्विफ्ट डिजायर कार में सवार कुछ दबंगों ने रॉन्ग साइड से आकर उनकी कार में टक्कर मार दी, जिसमें गिरिराज सिंह की फैमिली के 3 लोग घायल हो गए। इसके बाद टक्कर मारने वाले दबंगों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पीड़ित गिरिराज सिंह की जमकर पिटाई की। इसके बाद इसके बाद स्विफ्ट डिजायर वाले दबंग मौके से फरार हो गए।