बिमटेक फाउंडेशन और रगनाथन सोसायटी फॉर सोयाल वेल्फेयर एंड लाइब्रेरी डवलपमेंट के पदाधिकारियों ने जेल अधीक्षक और डिप्टी जेलर के साथ बुलंदशहर के एक होटल में पत्रकारों से प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि यूपी के 08 जनपदों की ज़िला कारागारों में लाइब्रेरी की स्थापना कर चुके है। इतना ही नहीं इस फाउंडेशन का दावा है कि जिन जिन जेलों में लाइब्रेरी हैं। उनमें बंदियों के व्यवहार में काफी हद तक सुधार देखा गया है। जबकि फाउंडेशन लखनऊ, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, आगरा और इटावा की जेलों में लाइब्रेरी की स्थापना कर चुका है।