दरअसल, दण्डवत यात्रा करके बदायूं से दिल्ली पीएम मोदी से मुलाक़ात करने पहुंचे पुजारी राहुल शर्मा पीएम मोदी से आश्वासन मिलने के बाद लखनऊ जाने के लिए रवाना हुए। इस बीच वह बुलंदशहर पहुंचे। पुजारी राहुल के बुलंदशहर पहुंचने की सूचना के बाद पुलिस की एक पीसीआर वैन उसके साथ जनपद की सीमा तक छोड़ने पहुंची। यहां उन्होंने बताया कि वह देशहित के लिए कुछ मांगों को लेकर पीएम से मिलने दिल्ली गए। लेकिन पीएम व्यस्त होने के चलते नहीं मिले, हालांकि उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी बाते सुनी और उनपर गौर करने का आश्वासन दिया है।