अमित जानी ने कहा कि योगी जी के 2 दिन पूर्व दिए बयान को समझने की जरूरत है। जिसमें उन्होंने कहा है कि यदि राममंदिर बनाना उत्तर प्रदेश सरकार के हाथ में होता तो मैं 24 घंटे में बना देता। ये बयान इशारा है कि दुर्भाग्य से मंदिर बनाने का कानून वह सरकार ला सकती है जो जुमेलबाजों द्वारा संचालित की जा रही है। इशारा साफ है कि यदि योगी जी प्रधानमंत्री होते तो 24 घंटे में राममंदिर बन जाता। हिन्दुओं की नाराजगी न भाजपा से है, ना मोदी से, लेकिन जो राम का नहीं है वो किसी काम का नहीं है। अयोध्या से फैज़ाबाद नाम का कलंक धोकर, सदियों से वीरान पड़ी अयोध्या में दीपावली पर महोत्सव करके, अलविदा जुमे के दिन पड़ी होली को धूमधाम से मनवाने के लिये अलविदा जुमा की नमाज को 3 घंटे पीछे हटवाकर, कांवड़ यात्रा में डीजे पर लगा प्रतिबंध हटवाकर।