बताया जा रहा है कि सोमवार को फिंगरप्रिंट की रिपोर्ट भी आ सकती है। अभी तक पूर्व विधायक के समर्थकों में गम का माहौल बना हुआ है। वहीं सभी की यही मांग है कि पुलिस जल्द से जल्द इस मामले में खुलासा करे। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस जहां इस मामले को आत्महत्या मानकर चल रही है, वहीं विधायक हाजी अलीम के समर्थक इसे आत्महत्या मानने को कतई भी तैयार नहीं हैं। पार्टी के नेताओं ने अधिकारियों से कहा है कि उन्हें अपने नेता की हत्या अंदेशा है। लिहाजा पुलिस इसमें पीड़ित परिवार द्वारा दी हुई तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई करे, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।