7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुलंदशहर हिंसा: इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की हत्या में योगेश नहीं, इसके शामिल होने के मिले सबूत!

पुलिस की इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या के आरोप की सुईं अब योगेश राज से घूमकर एक दूसरे युवक पर आ गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 27 Dec 2018, 6:06 PM IST

बुलंदशहर। स्याना में तीन दिसंबर को हुए बवाल के इतने दिनों बाद भी सभी आरोपियों को पकड़ने में कामयाब नहीं रही है। वहीं पुलिस की इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या के आरोप की सुईं अब योगेश राज से घूमकर एक दूसरे युवक पर आ गई है। जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है और उसे जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : सड़क पर घुम रहे इस शख्स ने ब्लेड से काटा हाथ तो भिड़ गए लोग, हुआ एेसा ड्रामा-देखें वीडियो

दरअसल, पुलिस को अब चिंगरावठी गांव के रहने वाले प्रशांत नट पर सुबोध कुमार की हत्या करने का शक है। बताया जा रहा है कि जल्द ही पुलिस उसे गिरफ्तार भी करने वाली है। इसके लिए पुलिस उसकी लोकेशन के पास पहुंच गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एसटीएफ को प्रशांत के बारे में अहम सुराग लग गया है और नोएडा, दिल्ली व गुरुग्राम में पांच टीम ‘नट' की तलाश में डेरा डाले हुए हैं।वहीं घटना के बाद से ही प्रशांत का पूरा परिवार भी गांव से फरारा है।

यह भी पढ़ें : रेलवे ट्रैक पर लटक रहा था कुछ ऐसा, देखकर कॉ-पायलेट ने 3 घंटे तक रोके रखी ट्रेन, देखें वीडियो

बताया जा रहा है कि प्रशांत ‘नट' के पूर्व में पकड़े गए तीन साथियों ने ही उसके नाम का खुलासा किया। इसके साथ ही वीडियो में उसके होने की बात भी कही जा रही है। इस मामले में पुलिस ने 27 नामजद और 50-60 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अभी तक मामले में 28 आरोपी जेल में बंद हैं।