
संघ ने शुरू की सैनिक विद्या मंदिर, इस स्कूल में सैना के लिए तैयार किए जाएंगे छात्र
बुलन्दशहर. शिकारपुर क्षेत्र के खंडवाया में पूर्व संघ संचालक रज्जू भईया के नाम पर रज्जू भईया सैनिक विद्या मंदिर के नाम से विद्यालय का शिलान्यास और भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन के लिए बतौर मुख्य अतिथि आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद महाराज को बुलाया गया। इस मौके पर दावा किया गया कि रज्जू भैया सैनिक विद्या मंदिर देश में पहला ऐसा विद्यालय होगा, जिसमें शिक्षा के साथ-साथ सेना में भर्ती की तैयारियां भी कराई जाया करेगी। विद्यालय के शिलान्यास और भूमि पूजन में केंद्र सरकार के मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉक्टर सत्यपाल सिंह ने भी मंच साझा किया। उनके अलावा इस कार्यक्रम में भाजपा के बुलन्दशहर सांसद और कई विधायक भी मौजूद रहे।
आपको बता दें कि शिकारपुर तहसील का बनैल पूर्व संघ संचालक स्वर्गीय रज्जू भईया का पैतृक गांव है। इसलिए इस विद्यालय का नाम स्वर्गीय रज्जू भईया के नाम पर ही रखा गया है। कार्यक्रम के दौरान महामंडलेश्वर अवधेशानंद स्वामी महाराज ने सरकार से सभी जातियों को एक समान देखने की अपील की। वहीं, इस मौके पर व हां मौजूद पत्रकारों ने जब स्वामी से राम मंदिर पर और केंद्र सरकार के मानव संसाधन राज्यमंत्री से बिगड़ती कानून व्यवस्था और बेरोजगारी पर विपक्ष द्वारा लागतार किए जा रहे प्रहार पर प्रतिक्रिया मांगी तो स्वामी और राज्यमंत्री दोनों ही पत्रकारों के सवालों से बचते नज़र आए। गौरतलब है कि बुलन्दशहर के शिकारपुर तहसील के अंतर्गत गांव खंडवाया में विधा भारती, अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध रज्जू भैया सैनिक विद्या मंदिर के भूमिपूजन और शिलान्यास कार्यक्रम रखा गया था। कार्यक्रम में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद महाराज बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे।
Published on:
25 Aug 2018, 2:33 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.