19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Bulandshahr / नगर पालिका कर्मियों ने कर दिया ये ऐलान, PM मोदी की मुहिम को लग सकता है तगड़ा झटका

नगर पालिका कर्मियों ने कर दिया ये ऐलान, PM मोदी की मुहिम को लग सकता है तगड़ा झटका

नगर पालिका में अधिकारियों ने धरना दे रहे कर्मचारियों को समझाने बुझाने की कोशिश की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 18 Oct 2018, 4:32 PM IST

safai karmchari

नगर पालिका कर्मियों ने कर दिया ये ऐलान, PM मोदी की मुहिम को लग सकता है तगड़ा झटका

बुलंदशहर। नगर पालिका के कर्मचारियों ने बुधवार को नगर पालिका परिसर में अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इस दौरान गुस्साए महिला और पुरुष चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने अधिकारियों पर उनकी समस्याओं को न सुनने का आरोप लगाते हुए गुरुवार से काम बंद करने की चेतावनी दे डाली। गुस्साए चतुर्थ श्रेणी संविदा कर्मचारियों का आरोप है कि पिछले 3 महीने से उन्हें मजदूरी नहीं मिल पा रही है, जिसकी वजह से उन्हें अपना चूल्हा जलाने में दिक्कतें आ रही हैं।

यह भी पढ़ें-मुकेश अंबानी को इस तरह हर महीने लग रहा था करोड़ों का चूना, हुआ खुलासा तो सभी रह गए दंग

इस दौरान 200 चतुर्थ श्रेणी संविदा कर्मचारियों ने नगर पालिका परिसर में जमकर नारेबाजी की और धरने पर बैठ गए। जो कि शाम तक बैठे रहे। जिम्मेदार अधिकारी पूरे दिन नगर पालिका नहीं आये। लेकिन कर्मचारियों के पास खबर भेजी गई कि वह तहसील दिवस में व्यस्त हैं। नगर पालिका में अधिकारियों ने धरना दे रहे कर्मचारियों को समझाने बुझाने की कोशिश की। कर्मचारियों ने 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर गुरूवार तक उनका मानदेय जो पिछले 3 महीने से नहीं मिला है, अगर नहीं दिया गया तो वे काम बंद कर देंगे और पूरे शहर में सफाई व्यवस्था चौपट कर दी जाएगी।

यह भी पढे़ं-इस जिले के स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों से की जा रही अवैध वसूली, महिलाओं ने काटा हंगामा

गुस्साये कर्मचारियों ने कहा कि एक तो वह कम मजदूरी पर काम करते हैं। ऊपर से समय से उन्हें मेहनत का पैसा भी तीन-तीन माह तक नहीं मिलता। कर्मचारियों ने नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों पर अनसुनी का आरोप लगाया। इस मौके पर गुस्साये चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने अधिकारियों पर आरोप लगाया कि वे सफाई कर्मचारियों की बातों को अक्सर अनसुना कर देते हैं। जबकि वह पूरी मेहनत और लगन से अपना काम कर रहे हैं। इस मौके पर करीब सभी 200 से ज्यादा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मौजूद रहे। हालांकि नगर पालिका के जिम्मेदार अफसरों का कहना है कि गुरुवार तक कर्मचारियों के वेतन के मामले में कुछ न कुछ जरूर किया जाएगा।