28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपा नेता ने सीएम योगी और पीएम मोदी पर इस तरह साधा निशाना कि मच गई हलचल

साथ ही मनचलों पर लगाम लगाने के लिए एन्टी रोमियो स्क्वॉयड का भी गठन किया गया था। इसके बावजूद भी महिलाओं व छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं में कमी नहीं आई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 13 Oct 2018, 5:36 PM IST

बुलंदशहर। समाजवादी पार्टी से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी तहसीन राजपूत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर नवरात्रि में हर साल बेटियों पर लाठीचार्ज करवाने का लगाया आरोप है। समाजवादी पार्टी के नेता तहसीन राजपूत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का समाजवादी पार्टी के बैनर पर भाजपा का विरोध करने का पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल किया है।

यह भी पढ़ें-शिवपाल ने अखिलेश यादव को दिया बड़ा झटका, इस सपा नेता को सौंप दी सेक्युलर मोर्चा की जिम्मेदारी

यह भी पढ़ें-गुजरात पलायन: केंद्रीय मंत्री सत्यापाल सिंह का बड़ा बयान कह दी ये बात

इतना ही नहीं तहसीन राजपूत ने बैनर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केन्द्र सरकार को भी झूठे वादों की सरकार बताते हुए कटाक्ष किया है। आपको बता दे कि प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद से से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई वायदे किए गए थे।

यह भी देखें-गन्ना मंत्री सुरेश राणा बोले 9 अक्टूबर तक चल जाएंगी चीनी मिलें

साथ ही मनचलों पर लगाम लगाने के लिए एन्टी रोमियो स्क्वॉयड का भी गठन किया गया था। इसके बावजूद भी महिलाओं व छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं में कमी नहीं आई है। वहीं दूसरी ओर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने वाली महिलाओं पर कई बार लाठीचार्ज भी हो चुका है। इन्हीं मुद्दों को लेकर अब विपक्षी पार्टियों के नेता व कार्यकर्ता अब भाजपा सरकार पर हमलावर हैं। आपको बात दे कि बुलंदशहर में जिला पंचायत के खाली वार्ड के लिए उपचुनाव हो रहा है। इससे पहले यहां दो बार जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भी चुनाव हो चुका है।