गौरतलब है कि बुलंदशहर के बेसिक शिक्षा विभाग में वीडियो वायरल का ये कोई पहला मामला नहीं है। बीते कुछ समय में बच्चों से टॉयलेट साफ कराने, हवा करवाने, झाड़ू लगवाने और अब आंख मारने की ट्रेनिंग देने वाली वीडियो वायरल हुई है। इस सब के बावजूद विभाग के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। नाराज अभिभावकों की मांग है कि इन मामलों पर सरकार को गम्भीरता दिखाते हुए बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं, इस मामले में आला अधिकारी कैमरे पर कुछ भी बोलने से बचते नजर आ रहे हैं। जिले में लगातार इस तरह की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से जिले का बेसिक शिक्षा विभाग सवालों के घेरे में आ गया है।