27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘जय भीम’ ठाकुरों को बोलना होगा’ लिखे पर्चे मिलने से मचा हड़कंप, ठाकुरों ने दर्ज की शिकायत, इलाके में तनाव

बुलंदशहर में ठाकुरों के घर के बाहर फेंके गए पर्चे, दलित समुदाय के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, पुलिस मामले की जांच में जुटी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 1 Oct 2018, 12:41 PM IST

Bulandshahr

'जय भीम' ठाकुरों को बोलना होगा’ लिखे पर्चे मिलने से मचा हड़कंप, ठाकुरों ने दर्ज की शिकायत, इलाके में तनाव

बुलंदशहर। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते हैं देश-प्रदेश में आपसी सौहार्द बिगाड़े की कोशिश होने लगती है। खास कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इस तरह के अक्सर मामले सामने आते हैं। एक बार फिर कुछ अराजक तत्वों ने बुलंदशहर में अराजकता फैलाने की कोशिश की है। सूबे के इस जिले में भी कुछ लोग ठाकुर-दलित की चिंगारी को हवा देने की कोशिश में लगे हैं।

जहां एक ओर बुलंदशहर विवेक तिवारी हत्याकांड के आरोपी विवेक चौधरी को लेकर सुर्खियों में है वहीं इस बार जिले के एक इलाके में रहने वाले ठाकुर समुदाय के लोगों के घर के बाहर पर्चे मिले जिसके बाद हड़कंप मच गया। दरअसल कुछ अज्ञात लोगों ने ठाकुर समुदाय के घर के बाहर पर्चे लिख कर फेंके थे जिसपर लिखा था कि 'जय भीम' ठाकुरों को बोलना होगा।’ ये मामला बुलंदशहर के सबदलपुर गांव का हैं इस घटना के बाद इलाके ठाकुरों ने रोष जताया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं इलाके में तनाव का माहौल है।

ये भी पढ़ें: खुद को रॉयल जाट बताता था विवेक तिवारी हत्याकांड का ये आरोपी, पीके डॉन के नाम से था मशहूर, देखें तस्वीरें-

ठाकुरों ने आरोप लगाया है कि यह काम कहीं न कहीं दलित समुदाय का ही है। इसके साथ ही उन्होंने आरोपियों की गिरप्तारी को लेकर प्रदर्शन भी किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस भी सतर्क है और ठाकुर समुदाय के लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।

ये भी पढ़ें: बड़ी-बड़ी मूछे रखकर खुद को सिंघम समझता था विवेक हत्याकांड का आरोपी कॉन्स्टेबल, तीन साल की नौकरी में ही सबको दिखाता था रौब

वहीं इस पूरे मामले पर दलित समुदाय का कहाना है कि इसमें उनके संप्रदाय का कोई हाथ नहीं है। ये जानबूझ कर कोई सौहार्द को बिगाड़ना चाहता है। जिसके बाद पुलिस ने दोनों और से लिखित में लिया की वे आपसी सौहार्द बनाकर रखेंगे। पूरे घटना क्रम पर बुलंदशहर के एसएसपी केबी सिंह ने बताया कि ठाकुर परिवार के घर के बाहर से कुछ पर्चे मिले हैं जिस पर 'जय भीम' ठाकुरों को बोलना होगा।’ लिखा है। यह गंभीर मामला है। मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: Big Breaking: युवक को मदरसे में ले जाकर समुदाय विशेष ने किया ऐसा काम कि कांप जाय अच्छे-अच्छे की रूह

बड़ी खबरें

View All

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग