
युवक को मदरसे में ले जाकर समुदाय विशेष ने किया ऐसा काम कि कांप जाय अच्छे-अच्छे की रूह!
मुजफ्फरनगर. थाना मंसूरपुर में उस समय हड़कंप गया, जब दर्जनों शिव सैनिकों ने एक युवक के साथ थाने में पहुंचकर हंगामा कर दिया। इस दौरान उन्होंने गांव के ही दूसरे समुदाय के लोगों पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने पीड़ित युवक से तहरीर लेकर मामले की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया तब जाकर शिव सैनिकों का गुस्सा शांत हुआ। पीड़ित युवक का आरोप है कि आरोपियों ने उसे चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर उसे एक चर्चित मदरसे में ले जाकर उसका धर्म परिवर्तन कराया है।
दरअसल, मामला थाना मंसूरपुर का है। जहां थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर बोपाड़ा निवासी रवि पुत्र मुकेश नाम के एक युवक ने अपने ही गांव के दूसरे समुदाय के छह युवकों पर चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर कई दिनों तक बंधक बनाने व फुलत गांव के एक मदरसे में ले जाकर जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर दर्जनों शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मंसूरपुर थाने पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस द्वारा पीड़ित की तहरीर लेकर जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद शिवसेना कार्यकर्ता शांत हुए। पीड़ित युवक ने बताया कि वह तीन साल से बंगलूरू में गांव के ही दूसरे समुदाय के कई युवकों के साथ हेयर ड्रेसर का काम करता है।
फरवरी में वह अपने परिजनों से मिलने गांव आया था। उसी दौरान आरोपी भी गांव में हुए थे। आरोपियों ने शाम के समय उसे अपने घर बुलाया और चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर उसे फुलत गांव स्थित मदरसे में ले गए। जब उसे होश आया तो वह फुलत गांव के मदरसे में था। वहां उन्होंने मेरा धर्म परिवर्तन करा दिया और बाद में मुझे फिर दोबारा नशीली चाय पिलाकर बैंगलोर ले गए। जहां करीब एक माह पूर्व आरोपियों ने उसे बताया कि उसका धर्म परिवर्तन हो चुुका है और अब उसका नाम आस मोहम्मद है। पीड़ित का कहना है कि धर्म परिवर्तन की जानकारी मिलते ही वह उनके चंगुल से किसी तरह छूटकर अपने गांव आ गया और पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को देते हुए थाने में तहरीर दे दी है।
फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी के एक भाई कोई हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में आरोपी के भाई ने उलटा पीड़ित रवि पर ही पैसे लेकर अन्य किसी दूसरी जगह काम करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस मामले की जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
Published on:
1 Oct 2018, 10:20 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.