27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगीराज में सरेआम अब इस बड़े अफसर पर बरसाईं गोलियां, हालत नाजुक

सरकारी गाड़ी से घर लौट रहे चकबंदी अधिकारी को बिजनौर में मारी गोली
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 30 Sep 2018, 11:44 AM IST

bijnor

योगीराज में सरेआम अब इस बड़े अफसर पर बरसाईं गोलियां, हालत नाजुक

बिजनौर. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लाख कोशिशों के बावजूद प्रदेश में अपराध पर लगाम नहीं लग पा रही है। बदमाश खुलेआम लोगों को निशाना बना रहे हैं। थाना कोतवाली शहर में जिला बिजनौर में कलक्ट्रेट ऑफिस में तैनात चकबंदी बंदोबस्त अधिकारी को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। चकबंदी अधिकारी अपने आॅफिस की सरकारी कार से चालक के साथ आवास-विकास कालोनी से सब्जी खरीदकर अपने घर सुरेंद्र नगर कालोनी लौट रहे थे। तभी अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में एक गोली चकबंदी अधिकारी के पेट में जा धंसी। इसके बाद आनन-फानन में कार चालक अधिकारी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ के हायर सेंटर रेफर कर दिया।

खुद को पीएम मोदी का आध्यात्मिक गुरु बताने वाले इस हाईप्रोफाइल कथक डांसर ने किया सीएम योगी को लेकर बड़ा खुलासा

मौके पर पहुंचे डीएम बिजनौर अटल कुमार रॉय ने बताया कि चकबंदी अधिकारी एक बैठक को छोड़कर कर अपने घर के लिए निकले थे। इसी बीच बाइक सवार अज्ञात बदमाश घर से कुछ दूरी पर घात लगाए बैठे थे। जैसे ही सरकारी गाड़ी में सवार चकबंदी अधिकारी मेघ वरुण वहां पहुंचे तो बदमाशों ने सामने से तमंचे से फायरिंग कर दी। इस हमले में चकबंदी अधिकारी के पेट मे गोली के छर्रे लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद चालक तुरंत उन्हें घायल अवस्था में लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ के हायर सेंटर रेफर कर दिया है। इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है। हालांकि अभी अज्ञात बदमाशों का पता नहीं चल पाया है।

मंदिर-मस्जिद में लाउडस्पीकर बजाने को लेकर भड़की हिंसा, दो समुदायों में पथराव और फायरिंग, एक की मौत

उधर, चश्मदीद चकबंदी अधिकारी के ड्राइवर चन्द्रपाल ने बताया कि जैसे ही हम सरकारी गाड़ी से सुरेंद्र विहार कालोनी के मोड़ पर पहुंचे तो बाइक पर सवार अज्ञात हमलावरों ने तमंचे से फायर कर दिया। इसके बाद मैं घायल अधिकारी को लेकर सीधे जिला अस्पताल बिजनौर पहुंचा और उन्हें वहां भर्ती कराया। साथ घटना की जानकारी पुलिस को दी।

डीजीपी ओपी सिंह गाजियाबाद पुलिस संवाद में पहुंचे, देखें वीडियो-