14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bulandshahr: हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे कांवडिय़ों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 9 घायल, 3 की हालत गंभीर- देखें वीडियो

मुख्य बातें नींद की झपकी आने की वजह से ट्रैक्टर- ट्रॉली पलटी तो हुआ हादसा ट्रैक्टर- ट्रॉली में सवार में नौ कांवडिय़े हुए घायल, तीन की हालत गंभीर
less than 1 minute read
Google source verification
news

Bulandshahr: हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे कांवडिय़ों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 9 घायल, 3 की हालत गंभीर- देखें वीडियो

बुलंदशहर। हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे कांवडिय़ों से भरी ट्रैक्टर- ट्रॉली पलटने से नौ शिवभक्त घायल हो गये। नींद की झपकी आने से सोलन के औरंगाबाद के पास ट्रैक्टर पलट गया। हादसा इतना भयंकर था कि मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत देखते हुए 3 कांवरियों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। सभी कांवरियां जहांगीराबाद कस्बे के रहने वाले हैं।

तीन दिन से लापता शख्स का नाले में मिला शव, देखते ही मची सनसनी- देखें वीडियो

शिवरात्रि के दिन सुबह ही हुआ हुआ हादसा

बुलंदशहर थाना औरंगाबाद क्षेत्र रतनपुर भट्टे के निकट मंगलवार सुबह 6:00 बजे हरिद्वार से गंगाजल लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर नौ शिवभक्त अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर ड्राइवर को नींद आने के कारण ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में जा पलटी। इससे 9 कांवडिय़े घायल हो गये। जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल से 6 कांवडिय़ों को उपचार के उपरांत डिस्चार्ज कर दिया गया। जबकि 3 कांवडिय़े शैलेन्द्र, सन्नी और सुभाष की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेरठ मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है। वहीं इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी पहुंचे। कांवडिय़े जहांगीराबाद क्षेत्र के धामनी गांव के निवासी हैं।