जानकारी के अनुसार, शनिवार देर शाम थाना पहासू में 2 लूट की घटनाओं में वांछित चल रहे बदमाश सुंदर खुद वैगनआर कार थाने जा पहुंचा। गाड़ी से उतरते समय उसके एक हाथ में तमंचा और दूसरे में तख्ती थी। जिस पर लिखा था कि मेरा नाम सुंदर है, मैं थाने में सरेंडर करने आया हूं। मुझे गिरफ्तार कर लो, मैं भविष्य में कोई अपराध नहीं करूंगा। यह देखते ही थाने में तैनात पुलिसकर्मी चौंक गये। बदमाश सुन्दर पर बुलंदशहर व अलीगढ़ जिले में आधा दर्जन से अधिक अलग-अलग थानों में संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज है। बड़ी बात ये है कि बदमाश सुन्दर ने खुद ही थाने में एक तमंचा एक जिंदा कारतूस व लूट के 23 हजार 500 रुपये और एक वैगनआर कार के साथ खुद ही अपने आप को पुलिस के हवाले किया।