
छापा मार रही बिजली विभाग टीम की एक लापरवाही से महिला की चली गर्इ जान
बुलंदशहर।यूपी के बुलंदशहर में गुरुवार को बिजली विभाग की लापरवाही से एक महिला की जान चली गई।मामला बुलंदशहर के खुर्जा मुंडा खेड़े इलाके का है। जहां बिजली विभाग की टीम छापा मारने आई थी।छापा मारते समय टीम की एक लापरवाही से महिला का यह हाल हो गया। जिसके बाद बिजली विभाग की टीम मौके से फरार हो गर्इ। वहीं लोगों ने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
इस लापरवाही की भेट चढ़ी महिला
मामला बुलंदशहर खुर्जा के मुंडाखेड़ा इलाके का है। जहां गुरुवार को बिजली विभाग की टीम मुंडा खेड़ा इलाके में छापामारी की कार्रवाई कर रही थी। उसी दौरान रेखा के घर बिजली विभाग की टीम छापामारी की कार्रवार्इ कर रही थी। उसी दौरान तार काटते समय एक तार महिला के ऊपर गिर गया । इससे महिला मौके पर ही करंट लगने से झुलस गर्इ। आनन फानन में लोगों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मौके से फरार हुए आरोपी कर्मचारी
वहीं महिला पर तार गिरता देख आरोपी बिजली विभाग के कर्मचारी उसे बचाने की जगह झुलसता हुआ छोड़कर फरार हो गये। वहीं जब महिला के परिजनों को इसकी जानकारी मिली। तो उन्होंने रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया और हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और बिजली विभाग कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं परिजनों की मांग है कि हमें सरकार द्वारा और बिजली विभाग द्वारा मुआवजा मिलना चाहिए। पुलिस के आश्वासन के बाद शव को पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार कराया गया।
Published on:
08 Jun 2018 06:25 pm
बड़ी खबरें
View Allबुलंदशहर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
