खुर्जा. बिहार विधानसभा के कार्यकारी सभापति ने बुलंदशहर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने यहां के पोटरी उद्योग की जमीनी हकीकत भी देखी। इस मौके पर उन्होंने कई पोट्री उद्योगों का भ्रमण भी किया। उनके साथ कई पोटरी उद्यमी भी रहे। पोटरियों में काम करने वाले लोगों से उनका हालचाल जाना और वही मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा की देश में खुर्जा की इंडस्ट्री की अपनी एक अलग पहचान है, वहीं उन्होंने इस काम से जुड़े उधमियों की सराहना भी की।