2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चाचा-भतीजे के परिवार में खूनी संघर्ष

नैनवां थाना क्षेत्र के भावपुरा गांव में भूमि विवाद को लेकर चाचा राजेन्द्र व भतीजे रमेश के परिवारों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों परिवारों की तीन महिलाओंं सहित 6 जने घायल हो गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 15 Oct 2016, 5:03 PM IST

नैनवां थाना क्षेत्र के भावपुरा गांव में भूमि विवाद को लेकर चाचा राजेन्द्र व भतीजे रमेश के परिवारों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों परिवारों की तीन महिलाओंं सहित 6 जने घायल हो गए। दोनों परिवारों ने एक दूसरे के खिलाफ दी रिपोर्ट दी, जिसके आधार पर दस जनों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं।

पुलिस ने बताया कि चाचा का परिवार भावपुरा में रहता है तो भतीजे का रजलावता गांव में रहता है। दोनों परिवारों के बीच भावपुरा गांव के माळ में स्थित भूमि को लेकर विवाद चला आ रहा है।

शुक्रवार को विवादित भूमि पर फसल की बुवाई को लेकर दोनों परिवारों में संघर्ष हो गया। जिसमें एक परिवार के राजेन्द्र, उसकी पत्नी कैलाश बाई व पुत्र ललित घायल हो गए। दूसरे परिवार के रमेश, उसकी पत्नी मधु व मां अयोध्याबाई घायल हुई है। संघर्ष के बाद दोनों ही परिवार के घायल नैनवां थाने पर पहुंचे तो पुलिस ने अस्पताल पहुंचाकर उपचार शुरू कराया।

थानाधिकारी रामानन्द यादव ने बताया कि एक परिवार के राजेन्द्र की रिपोर्ट पर रजलावता निवासी रमेश, दिनेश, अयोध्याबाई, मधु व सत्यनारायण के खिलाफ तथा रमेश की रिपोर्ट पर भावुपरा निवासी राजेन्द्र, कैलाशीबाई, नवल, ललित व रधुनाथ के खिलाफ मामला दर्ज किया है।