against : ग्रामीण बोले-पहले डिजाइन बताओ, उसके बाद कार्य शुरू करने देंगे
तालाबगांव के लोगों ने संवेदकों के कार्मिकों को वापस लौटाया
हिण्डोली. राष्ट्रीय राजमार्ग 52 तालाबगांव के निकट एनएचएआई द्वारा बनाई जा रही पुलिया निर्माण का ग्रामीणों ने विरोध कर मौके पर डिजाइन की मांग की तो वहां पहुंचे कंपनी के कार्मिक बगले झांकने लगे। जिस पर ग्रामीणों ने विरोध कर वापस लौटा दिया। जानकारी के अनुसार तालाबगांव बायपास पर 2015 को फूलसागर बांध के कैचमेंट में सडक़ बना देने से यहां पर 2019 में तेज बारिश से काफी समय तक सड़क पर पानी भरा रहा था। जिससे 2 महीने तक वाहनों को तालाब गांव की पुरानी सड़क से आवाजाही करनी पड़ी थी। इस दौरान यहां पर काफी दुर्घटनाएं भी हुई थी। अब नई सड़क निर्माण में यहां पर पुलिया निर्माण की बात सामने आई है। जिस पर 2 दिन पूर्व संवेदक द्वारा यहां पर कार्य शुरू कर दिया गया, लेकिन ग्रामीण एकत्र होकर मौके पर गए व कार्य रुकवा दिया।