Proposed Ramgarh Vishdhari Tiger Reserve : टाइगर रिजर्व के प्रस्ताव, गेंद अब सरकार के पाले में
Proposed Ramgarh Vishdhari Tiger Reserve : टाइगर रिजर्व के प्रस्ताव, गेंद अब सरकार के पाले में प्रस्तावित रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व का मामला बूंदी वन विभाग ने तैयार किए प्रस्ताव बूंदी. प्रस्तावित रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व के प्रस्तावों को लेकर चल रही वन विभाग की जद्दोजहद सोमवार को खत्म हो गई। विभाग की ओर से सोमवार को प्रस्ताव वन्यजीव प्रतिपालक जयपुर अरिंदम तोमर को सौंप दी गई है। यहां से प्रस्ताव एक-दो दिन में राज्य सरकार को भेजे जाएंगे। ऐसे में सब कुछ सही रहा तो जल्द ही रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व का नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा।
लम्बे समय से बूंदी के रामगढ़ विषधारी अभयारण्य को टाइगर रिजर्व बनाने की मांग की जा रही थी। वहीं रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में बाघों की बढ़ती आबादी के चलते प्रदेश में चौथे टाइगर रिजर्व की जरूरत भी महसूस हो रही थी। इसके चलते रामगढ़ विषधारी अभयारण्य को टागइर रिजर्व बनाने की सहमति मिली थी। इसको लेकर एनटीसीए ने भी प्रस्तावों को मंजूरी दे दी थी। करीब चार माह से वन विभाग नोटिफिकेशन के लिए प्रस्ताव तैयार करने में जुटा हुआ था। जो सोमवार को तैयार कर उपवन संरक्षक आलोकनाथ गुप्ता ने जयपुर में मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक अरिंदम तोमर को सौंप दिए।
यह भी पढ़े...जिला कलक्टर ने स्कूलों का किया inspection, अध्यापकों को दिए निर्देश https://bit.ly/3GX168T
अब यह होगा काम यहां से प्रस्ताव एक-दो दिनों में राज्य सरकार को सौंपे जाएंगे। जहां से आपत्तियां ली जाएगी। इसके बाद इसे नोटिफिकेशन के लिए भेजा जाएगा। जहां से नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। विभाग के अनुसार जल्द ही नोटिफिकेशन जारी होने की उम्मीद है।
यह रहेगा क्षेत्रफल टाइगर रिजर्व के लिए विभाग की ओर से भेजे गए प्रस्तावों में कुल क्षेत्रफल करीब 1501 वर्ग किलोमीटर रहेगा। इसमें दो कोर क्षेत्र बनाए गए हैं। पहला कोर क्षेत्र रामगढ़ विषधारी अभयारण्य का करीब 225 व दूसरा कोर राष्ट्रीय चम्बल घडिय़ाल अभयारण्य 256 वर्ग किलोमीटर का रहेगा। इसके अलावा 1019.98 वर्ग किलोमीटर का बफर क्षेत्र रहेगा।
यह भी पढ़े...against : ग्रामीण बोले-पहले डिजाइन बताओ, उसके बाद कार्य शुरू करने देंगे https://bit.ly/3fNCZ0H
प्रस्तावित रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व के प्रस्ताव सीडब्ल्यूएलडब्ल्यू को दे दिए हैं। वहां से राज्य सरकार को एक-दो दिन में भेज दिए जाएंगे। कोई आपत्ति नहीं आई तो जल्द नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा। आलोकनाथ गुप्ता, उपवन संरक्षक, वाइल्डलाइफ कोटा