15 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधायक कोष से मिली एंबुलेंस, ग्रामीणों को मिली राहत

कस्बे के राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र केपाटन की विधायक चंद्रकांता मेघवाल ने एंबुलेंस का फीता काटकर उसे चिकित्सालय को सौंपा।
less than 1 minute read
Google source verification

बूंदी

•

image

pankaj joshi

•

Jul 03, 2021

विधायक कोष से मिली एंबुलेंस, ग्रामीणों को मिली राहत

विधायक कोष से मिली एंबुलेंस, ग्रामीणों को मिली राहत

विधायक कोष से मिली एंबुलेंस, ग्रामीणों को मिली राहत
झालीजी का बराना. कस्बे के राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र केपाटन की विधायक चंद्रकांता मेघवाल ने एंबुलेंस का फीता काटकर उसे चिकित्सालय को सौंपा।
विधायक मेघवाल ने इस मौके पर कहा कि कोरोना काल में चिकित्सकों की ओर से किए गए कार्य का वर्णन शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। आमजन की समस्या समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम में मौजूद पंचायत समिति केपाटन के प्रधान वीरेंद्र सिंह हाड़ा ने कहा कि विधायक कोष से एंबुलेंस मिलने से आसपास के ग्रामीणों को काफी लाभ होगा।जन सेवा के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झालीजी का बराना परिसर में पंचायत समिति मद से हेडपंप लगाने की भी घोषणा की। इस दौरान गेंडोली सरपंच पद्मावती मीणा, भाजपा जिला मंत्री महेश चंद गौतम, राजकुमार बागला, बुद्धि प्रकाश गोचर, डॉक्टर रामसहाय प्रजापत, डॉक्टर रानू चौधरी, मेल नर्स प्रथम हरिओम शर्मा, मेल नर्स द्वितीय हीरेंद्र गौतम आदि मौजूद रहे।