15 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पशुधन सहायक के भरोसे अस्पताल

कस्बे के राष्ट्रीय राजमार्ग 148 डी के पास स्थित राजकीय पशुधन चिकित्सालय एकमात्र पशुधन सहायक के भरोसे चल रहा है।
less than 1 minute read
Google source verification

बूंदी

•

image

pankaj joshi

•

Jul 03, 2021

पशुधन सहायक के भरोसे अस्पताल

पशुधन सहायक के भरोसे अस्पताल

पशुधन सहायक के भरोसे अस्पताल
ग्रामीणों ने की चिकित्सक लगाने की मांग
जजावर. कस्बे के राष्ट्रीय राजमार्ग 148 डी के पास स्थित राजकीय पशुधन चिकित्सालय एकमात्र पशुधन सहायक के भरोसे चल रहा है।
जानकारी के अनुसार मई 2007 को यह सब सेंटर के रूप में खुला था। 2 मई 2016 को क्रमोन्नत हो गया तब से लेकर अभी तक यह चिकित्सालय एकमात्र पशुधन सहायक पद से चल रहा है। यहां पर एक चिकित्सक, दो पशुधन सहायक एक पशुधन परिचर व एक सहायक कर्मचारी का पद स्वीकृत है। इनमें से सिर्फ पशुधन सहायक कार्य कर रहा है। अन्य पद रिक्त चल रहे हैं। चिकित्सक के अभाव में गुरुवार को मृत मोरों के पोस्टमार्टम के लिए बांसी पशुचिकित्सालय ले जाना पड़ा। ग्रामीण मधुसूदन नागर, पप्पू लखपति, महावीर नागर, सुनील जैन, विष्णु शर्मा, लालू गुर्जर ने क्षेत्रीय विधायक व राज्यमंत्री अशोक चांदना से चिकित्सालय में रिक्त पद भरने की मांग की।

अतिक्रमण हटवाकर आम रास्ते को बहाल करवाया
बडाखेडा. क्षेत्र की सखावदा ग्राम पंचायत के बिशनपुरा गांव में आम रास्ते पर सरकारी विद्यालय के रास्ते पर विगत कई वर्षों से अतिक्रमण हो रहा था, इस पीड़ा से सरपंच राजेश मीणा ने लाखेरी उपखण्ड अधिकारी प्रमोद कुमार को अवगत कराया था। जिसे बुधवार को साफ करा दिया।
ग्राम पंचायत प्रशासन की मौजूदगी में जेसीबी की मदद से अवरोध हटा दिए। सरपंच संघ अध्यक्ष बुद्धिप्रकाश मीणा, सखावदा सरपंच राजेश मीणा, हनुमान गुर्जर, धनराज गुर्जर, वार्ड पंच कन्हैयालाल, आशाराम व ग्रामीण मौजूद रहे।