1 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ओवरलोड वाहनों से क्षतिग्रस्त हुई सड़क

नमाना से बूंदी मार्ग दिन रात इतने ओवरलोड वाहन निकलते हैं। जिनके चलते पूरा मार्ग क्षतिग्रस्त हो चुका है।
less than 1 minute read
Google source verification

बूंदी

•

image

pankaj joshi

•

Jul 14, 2021

ओवरलोड वाहनों से क्षतिग्रस्त हुई सड़क

ओवरलोड वाहनों से क्षतिग्रस्त हुई सड़क

ओवरलोड वाहनों से क्षतिग्रस्त हुई सड़क
सरकार को लाखों रुपए के राजस्व का नुकसान
नमाना. नमाना से बूंदी मार्ग दिन रात इतने ओवरलोड वाहन निकलते हैं। जिनके चलते पूरा मार्ग क्षतिग्रस्त हो चुका है। नमाना पेट्रोल पंप से लेकर बस स्टैंड तक तो मार्ग की हालत इतनी खराब है कि पैदल चलना भी दुश्वार है। फिर भी पुलिस व परिवहन विभाग ने इन वाहनों पर आज दिन तक कोई कार्रवाई नहीं की। जिसका खामियाजा अब लोगों को भुगतना पड़ रहा है। क्षेत्र के आधा दर्जन गांव में खनन कार्य होने के चलते यहां से खनन परिवहन होता है। हर रोज 1 दर्जन से अधिक ट्रक व ट्रेलर पत्थर लेकर कोटा या बूंदी निकलते हैं। इन ट्रकों पर इतना अधिक पत्थर होता है कि पूरी सड़क क्षतिग्रस्त हो गई हैं। सरकार को भी लाखों रुपए का राजस्व का नुकसान हो रहा है।

बिजली तार टूटने से उपकरण जले, गांव की बिजली गुल
कापरेन . क्षेत्र के अनन्तपुरा गांव में मंगलवार शाम को आई बरसात के दौरान तेज अंधड़ से 11 केवी एलटी लाइन का तार टूट गया। जिससे करीब 25 घरों में बिजली का वॉल्टेज बढऩे से उपकरण जल गए। ग्रामीण जुगदी गुप्ता, रामेश्वर, योगेंद्र, दामोदर, द्वारकालाल ने बताया कि घरों में फ्रिज, कूलर, टीवी व पंखें जल गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बिजली निगम के अभियंताओं को दी।