1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी
Encroachment: राजस्व विभाग व पुलिस के सहयोग से खेरुणा व दलेलपुरा में अतिक्रमण हटाए-video
Play video

Encroachment: राजस्व विभाग व पुलिस के सहयोग से खेरुणा व दलेलपुरा में अतिक्रमण हटाए-video

ग्राम पंचायत फूलेता के खेरुणा व दलेलपुरा गांवों में राजस्व विभाग व पुलिस के सहयोग से पंचायत प्रशासन ने आम रास्तों से बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाए।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Jun 07, 2022

Encroachment: राजस्व विभाग व पुलिस के सहयोग से खेरुणा व दलेलपुरा में अतिक्रमण हटाए-video
नैनवां. ग्राम पंचायत फूलेता के खेरुणा व दलेलपुरा गांवों में राजस्व विभाग व पुलिस के सहयोग से पंचायत प्रशासन ने आम रास्तों से बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाए।

सरपंच आशाराम बैरवा, ग्राम विकास अधिकारी प्रेमराज पोटर, कानूनगो जानकीलाल, पटवारी कृष्णकुमार, एएसआई मोहनलाल मीणा पुलिस जाप्ते के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचे। खेरुणा में एक व दलेलपुरा में दो रास्तों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। सरपंच ने बताया कि खेरुणा व दलेलपुरा गांवों में इंटरलॉङ्क्षकग सडक़ें स्वीकृत हो रही है। रास्तों पर अतिक्रमण से कार्य शुरू नहीं हो पा रहे थे। अतिक्रमण हट जाने सडक़ों का कार्य शुरू करवाया जाएगा।

रजलावता के शिविर में हटाया अतिक्रमण
नैनवां. रजलावता पंचायत में सोमवार को लगाए फॉलोअप शिविर में छोटी पडाप गांव के ग्रामीणों द्वारा सरपंच रामस्वरूप बिल्डर को स्वीकृत सीसी सडक़ शोजीलाल गुर्जर के मकान से कजोड़ के कुएं की ओर हो रहे अतिक्रमण की शिकायत दी थी।

जिसमें सरपंच बिल्डर ने शिविर प्रभारी एवं एसडीएम शत्रुघ्न ङ्क्षसह गुर्जर को आम रास्ते में हो रहे अतिक्रमण की मिली शिकायत पर अवगत कराया। अतिक्रमण होने से सीसी सडक़ स्वीकृत होने पर भी सडक़ बनाने में बाधा आ रही थी। शिकायत पर तहसीलदार कैलाशचन्द मीणा, नायब तहसीलदार बालकृष्ण भट्ट, कानूनगो भरत शर्मा, पटवारी सर्वोत्तम यादव, पवन एवं पुलिस जाप्ते की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।
इस दौरान सरपंच रामस्वरूप बिल्डर, उपसरपंच रमेश सैनी, पंचायत सहायक लोकेश नागर एवं वार्ड पंच इकराम, लोकेश धाकड़ मौजूद रहे।