शिक्षकों ने एकत्र की राशि, भवन की करा रहे मरम्मत
सुवासा. लाडपुर गांव की गणेशपुरा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों ने एक अनूठा उदाहरण पेश कर 21 हजार रुपये का अनुदान विद्यालय भवन की मरम्मत के लिए दिया।
प्रधानाध्यापक लोकेश मीणा ने बताया कि विद्यालय में दो कमरे बहुत समय से जर्जर हो रहे थे, बरसात में छत से पानी टपकने की परेशानी थी। भामाशाह का सहयोग भी नहीं मिल पा रहा था। तब सभी स्टाफ ने मिलकर बराबर पैसों का संकलन करके 21 हजार रुपये जमा किए। इससे कक्षा-कक्षों की मरम्मत कराने का काम शुरू किया।
अध्यापक रामस्वरूप मीणा, नंदकिशोर मीणा, रमेशचंद मेघवाल, मुकेश गोस्वामी, राजेंद्र मेवाड़ा, जावेद अंसारी, बद्री मीणा, राजकुमारी शर्मा ने सहयोग किया।