6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बूंदी के आलू ने आस्ट्रेलिया में मचाई धूम, जाने कैसे…

सब्जियों की पैदावार के लिए प्रसिद्ध बड़ानयागांव क्षेत्र प्रदेश व देश में अपनी छाप छोडऩे के बाद अब विदेश में भी अपनी पहचान बनाएगा। क्षेत्र के मांगलीकला में तैयार आलू का स्वाद अब आस्ट्रेलिया के लोग भी लेंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बूंदी

•

image

Devendra Singh Devra

•

Updated: 12 Feb 2020, 4:13 PM IST

बूंदी के आलू ने आस्ट्रेलिया में मचाई धूम, जाने कैसे...

बूंदी के आलू ने आस्ट्रेलिया में मचाई धूम, जाने कैसे...

सीताराम गुर्जर
बड़ानयागांव. सब्जियों की पैदावार के लिए प्रसिद्ध बड़ानयागांव क्षेत्र प्रदेश व देश में अपनी छाप छोडऩे के बाद अब विदेश में भी अपनी पहचान बनाएगा। क्षेत्र के मांगलीकला में तैयार आलू का स्वाद अब आस्ट्रेलिया के लोग भी लेंगे। वहां आलू के चिप्स बनाकर बेचे जाएंगे। मांगलीकला के किसानों से ऑस्ट्रेलिया की एक चिप्स निर्माता कंपनी की ओर से खेतों में आधुनिक तरीके से आलू की खेती करवाई जा रही है। आलू की उपज से क्षेत्र के किसानों को आर्थिक मजबूती मिलने की उम्मीद जगी है। गत वर्ष यहां कंपनी की ओर से खेतों में मिट्टी की जांच करवाने के बाद एक किसान के चार बीघा खेत में आलू की फ सल ट्रायल के रूप में तैयार करवाई थी। ट्रायल सफ ल रहने से किसान को आलू की अच्छी पैदावार मिली थी। इस कारण अब कंपनी के लिए अन्य किसान भी आगे आकर आधुनिक तरीके से आलू की खेती कर रहे हैं। इस बार यहां के किसानों ने 40 बीघा से अधिक जमीन पर आलू की पैदावार की है।