2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘चन्द्रनंदनी में दिखेंगे बूंदी के सिद्धार्थ

छोटी काशी बूंदी के पन्द्रह वर्षीय सिद्धार्थ अब छोटे पर्दे पर दिखाई देंगे। सिद्धार्थ स्टार प्लस पर बालाजी टेली फिल्मस में एकता कपूर के निर्देशन में बने धारावाहिक 'चन्द्रनंदनी ' में नन्दवंश के राजकुमार की भूमिका में नजर आएंगे
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 14 Oct 2016, 5:09 PM IST

छोटी काशी बूंदी के पन्द्रह वर्षीय सिद्धार्थ अब छोटे पर्दे पर दिखाई देंगे। सिद्धार्थ स्टार प्लस पर बालाजी टेली फिल्मस में एकता कपूर के निर्देशन में बने धारावाहिक 'चन्द्रनंदनी ' में नन्दवंश के राजकुमार की भूमिका में नजर आएंगे। धारावाहिक का प्रसारण स्टार प्लस पर शुरू हो गया।

मौर्यकाल की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बने चन्द्रगुप्त मौर्य व मगध के तत्कालीन शासक नन्दवंश के संदर्भ में सिद्धार्थ नन्दवंश के राजकुमार की भूमिका में हैं। सिद्धार्थ बूंदी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय तम्बोली व पार्षद निशा तम्बोली के पुत्र हैं। जो पिछले वर्ष से मुम्बई में अभिनय का प्रशिक्षण ले रहे थे।

बड़े भाई से मिली प्रेरणा

सिद्धार्थ के अभिनय के क्षेत्र में आने के पीछे बड़े भाई निशान्जय की प्रेरणा है। पिता संजय तम्बोली ने बताया कि निशान्जय ने ही सिद्धार्थ को अभियन के लिए प्रेरित किया। वे दोनों मुम्बई में रहकर अध्ययन कर रहे हैं। सिद्धार्थ के छोटे पर्दे पर दिखाई पडऩे के बाद बूंदी शहर में लोगों ने खुशी जाहिर की।