19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कंटेनर ने कार को मारी टक्कर, दम्पती गंभीर घायल

कोटा दौसा मेगा स्टेट हाइवे पर सोमवार रात को गामछ के पास कोटा से आ रही कार को कंटेनर चालक ने टक्कर मारकर दी।
less than 1 minute read
Google source verification

कोटा दौसा मेगा स्टेट हाइवे पर सोमवार रात को गामछ के पास कोटा से आ रही कार को कंटेनर चालक ने टक्कर मारकर दी।कार में सवार दम्पती गंभीर घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए कोटा के निजी चिकित्सालय में भर्ती करवा गया। पुलिस घटना के बाद भी सक्रिय नहीं हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार केशवरायपाटन निवासी विकास कुमार (25) पत्नी टीना (21) के साथ कोटा से आ रहा था। केेशवरायपाटन की ओर से जा रहे कंटेनर ने कार को टक्कर मार दी।

कार में सवार दोनों घायलों को उपचार के लिए कोटा भेजा गया। पुलिस मंगलवार तक घटना की जानकारी नहीं जुटा पाई। पुलिस का कहना है कि अभी घायलों के बयान नहीं लिए। घटना स्थल पर कोई नहीं मिला।